मेरठ। भावनपुर के जयभीमनगर में एंबुलेंस चालक ललित ने पत्नी दीपा (27) की पेचकस से गोदकर हत्या कर दी। हत्यारोपी ने गले, सीने और पेट पर 30 से अधिक वार किए। दीपा की चीख सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो दीपा की मौत हो चुकी थी। सूचना पर भावनपुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने हत्यारोपी पति को पड़ोसी के घर से गिरफ्तार कर लिया। परिजनों ने दहेज की खातिर हत्या किए जाने की बात कही है। वहीं, पति का कहना है कि पत्नी ने उसके रुपयों से अपने नाम जमीन खरीद ली थी। वह उसे बेचकर अलग रहने की धमकी देती थी। हर समय फेसबुक-इंस्टाग्राम पर लाइव रहती थी।







