Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP लोहे की राॅड से ताबड़तोड़ प्रहारकर की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

लोहे की राॅड से ताबड़तोड़ प्रहारकर की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

आगरा। ट्रांस यमुना के शंभू नगर में रामा देवी की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने लोहे की राॅड से ताबड़तोड़ प्रहार किए। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा कि पत्नी जिंदगी की भीख मांगती रही, लेकिन पति का दिल नहीं पसीजा। 18 सेकंड में लोहे की राॅड से 11 वार कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी घर से फरार हो गया। पुलिस ने मकान के विवाद में पत्नी रामा देवी की हत्या के आरोपी दधीच गिरि को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पत्नी से मकान बेचने के लिए कह रहा था। वो तैयार नहीं थी। वारदात वाले दिन पत्नी घर आई थी। कहासुनी होने पर गली में पत्नी ने पड़ोसियों के सामने गाली दे दी। इससे गुस्से में उसकी हत्या कर दी।

श्याम विहार काॅलोनी निवासी रामा देवी की 8 नवंबर को हत्या हुई थी। मामले में बेटे काैशल ने पिता दधीच के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि रामा का पति से मकान बेचने के मुद्दे पर विवाद था। वह बड़े बेटे के साथ कहीं और रह रही थी। वारदात वाले दिन वह बात करने के लिए घर आई थी। गुस्से में पति लोहे की राॅड ले आया। पत्नी पर एक के बाद एक प्रहार करके हत्या कर दी। बुधवार को पुलिस ने हाथरस रोड से आरोपी पति को गिरफ्तार किया। परिजनों ने बताया कि दधीच ने कई साल पहले अपना खेत बेचा था। इससे मिली रकम को उन्होंने पास ही रखा। उन्होंने बेटे मनोज के साथ अपने शाैक पूरे करने में पैसा खर्च कर दिया। अब वो मकान बेचने का दबाव बना रहे थे। इसका रामा विरोध करती थीं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें नजर आ रहा है कि पति उन पर 18 सेंकड में 11 वार करता है। छोटी बहू रिंकी ने बचाने का प्रयास किया। मगर, वो नहीं बचा सकी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...