Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP प्रेम संबंधों में बाधक बन रहे पति की पत्नी ने की हत्या,...

प्रेम संबंधों में बाधक बन रहे पति की पत्नी ने की हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार

मथुरा। प्रेम संबंधों में बाधक बन रहे युवक को उसकी पत्नी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस और परिवार के लोगों को गुमराह करने के लिए शव को नग्न हालत में ही घर के बाहर फेंक दिया, ताकि यह लगे कि छत से गिरकर उसके पति की जान गई है। दहाड़ मारकर रोने का भी नाटक किया पर घर के अंदर मिले खून के निशान और बेटे के सच्चाई बताने पर सारा राज खुल गया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव लोहवन की टावर वाली गली में शुक्रवार की सुबह घर के बाहर अशोक जाटव (30) का रक्तरंजित शव पड़ा होने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। लोगों ने दरवाजा खुलवाकर अशोक की पत्नी भारती को यह बताया तो वह दहाड़े मारकर रोने लगी। यह दिखाने का प्रयास किया कि छत से गिरकर अशोक की मौत हुई है। सूचना पर आनन-फानन में परिजन और पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए।

अशोक के भाई नेत्रपाल ने बताया कि अशोक रिफाइनरी में पेंटर थे। अशोक और भारती के बीच आए दिन झगड़ा होता था। अशोक अपनी पत्नी को फोन पर दूसरे से बात करने से रोकते थे। पत्नी सुनने को तैयार नहीं थी। वह मायके तक चली गई। हर बार पंचायत में माफी मांगने के बाद लौट आती और फिर बातें करने लग जाती। नेत्रपाल ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार की रात को उसकी भाभी ने ही तीन लोगों को बुलाया और उसके भाई को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। उसके सिर पर धारदार हथियार से प्रहार के निशान भी हैं।

पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो पता चला कि रात को 12 बजे के बाद तीन युवक उसके घर पर आए थे। मृतक के पिता मनोहरलाल की तहरीर पर पुलिस ने भारती को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर संदीप कुमार सिंह ने बताया कि महिला और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने घर के अंदर बिखरे पड़े खून, झगड़े में टूटी महिला की चूड़ियां समेत कई साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरी स्थिति साफ हो जाएगी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...