Wednesday, June 10, 2026
Home Crime UP अवैध संबंध के शक में पत्नी को जिंदा जलाया, फिर ससुर की...

अवैध संबंध के शक में पत्नी को जिंदा जलाया, फिर ससुर की गोली मारकर की हत्या 

हमीरपुर। राठ कस्बे के लीलावती मोहल्ले में शनिवार रात अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने पत्नी को जिंदा जला दिया फिर ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों को मौत के घाट उतारने के बाद खुद को तमंचे से गोली मार आत्महत्या कर ली। इस दौरान बचाने गया प्रधानाध्यापक झुलस गया। मुस्करा थानाक्षेत्र के पहाड़ी भिटारी गांव निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बड़ा भाई ओमप्रकाश राजपूत उर्फ बरदानी (42) छह माह से परिवार सहित राठ के लीलावती नगर में अपने निर्माणाधीन मकान में रहता था।

ओम प्रकाश को पत्नी अनुसुइया (40) के अवैध संबंध होने का शक था। इसको लेकर पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता था। ओमप्रकाश ने तीन बार आत्महत्या का प्रयास भी किया था। आठ अक्तूबर को पत्नी ने ओमप्रकाश के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद वह अपने गांव जाकर रहने लगा। शनिवार रात 2.30 बजे ओम प्रकाश शहर स्थित अपने मकान की दीवार फांद कर अंदर पहुंचा और पत्नी को कमरे में बंद कर दिया।  ओम प्रकाश ने सिलिंडर खोलकर उसमें आग लगा दी, जिससे पत्नी की जलकर मौत हो गई।

इसी दौरान आहट पाकर दूसरे कमरे में लेटा ससुर नंदकिशोर (60) मौके पर पहुंचा। आरोपी ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और गले में तमंचे से गोली मार हत्या कर दी। अपने पुत्र प्रिंस (10) का भी गला दबाकर मारने का प्रयास किया। इस दौरान बेटियां भिड़ गईं तो पुत्र को छोड़ दिया। इसके बाद तमंचे से सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसी दौरान घर में मौजूद गांव निवासी प्रधानाध्यापक रतनलाल अहिरवार (55) आग बुझाने के प्रयास में झुलस गए। रतनलाल को मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया गया। सीओ पीके सिंह ने बताया कि ओम प्रकाश व उसके भाई के नाम गांव में 18 बीघा जमीन है। ओम प्रकाश खेती-बाड़ी के साथ कस्बे में ई-रिक्शा चला परिवार का भरण-पोषण करता था। वहीं पत्नी अनुसुइया मजदूरी करती थी।

पुत्री केबीसी की तहरीर पर हत्या व आर्म्स एक्ट में मृतक ओमप्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मौके से पुलिस को तमंचा व पांच कारतूस मिले हैं। पहाड़ी भिटारी गांव में ओमप्रकाश उर्फ बरदानी और उसकी पत्नी अनुसुइया के शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। बूढ़ी मां की आंखें नम थी। रविवार शाम को दोनों की चिताओं को अगल-बगल लगाकर पुलिस की निगरानी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव में लोग तरह-तरह की चर्चाएं करते दिखे। कई मोहल्लों में चूल्हे नहीं जल सके। सरीला प्रतिनिधि के अनुसार की तड़के राठ कस्बे में दामाद ने बेटी और ससुर की हत्या कर दी थी रविवार शाम मृतक ससुर नंदकिशोर का शव उसके पैतृक गांव जलालपुर थाना के लोदीपुरा गांव पहुचा तो ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। पुत्र मानवेंद्र ने मुखाग्नि दी। मृतक खेती किसानी करता था। उसके नाम 12 बीघा जमीन थी।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...