Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP शराब के लिए रुपये न देने पर पत्नी को जिंदा जलाया, आरोपी...

शराब के लिए रुपये न देने पर पत्नी को जिंदा जलाया, आरोपी पति फरार 

बदायूं। शराब के लिए रुपये न देने पर पत्नी शन्नो को जिंदा जलाने वाले मुनीश के लिए अब बेटे कार्रवाई का आधार बने। दो नाबालिग बेटों ने अपनी आंखों से मां को जलते हुए देखा है। पुलिस को मौका-ए-वारदात का पूरा हाल बताया है। वे घटना के चश्मदीद हैं। घटना बृहस्पतिवार शाम की है। शन्नो के आठ वर्षीय बेटे शनि का कहना है कि वह उस दौरान अपने छोटे भाई अर्जुन के साथ घर में खेल रहा था। उसकी मां खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। तभी उसके पापा मुनीश आए और उसकी मां से शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगे। मां कह रही थी कि वह शराब पीने को रुपये नहीं देगी। घरेलू खर्च के लिए रुपये रखे हैं। तुम शराब में रुपये खर्च कर दोगे तो वह घर का सामान कहां से लाएगी। पापा ने कहा था कि उसे कुछ नहीं पता, उसे रुपये चाहिए। जब मम्मी ने रुपये नहीं दिए तो पापा ने उनके बाल पकड़कर पीटा और घर में घसीटा।

बाद में बाइक से पेट्रोल निकालकर लाए और आग लगा दी। बाद में उन्होंने ही पानी डाला, लेकिन जब तक मां आग में जल चुकी थी। उसके छोटे भाई अर्जुन ने बताया कि वह काफी डर गया था। जब पापा मारपीट कर रहे थे तो वह घर से निकलकर भाग गया। महिला शन्नो के शव का कछला गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे उसके शव का पोस्टमार्टम हुआ। उसके बाद परिवार वाले शव को लेकर कछला गंगा घाट पहुंच गए। पति फरार है। देर शाम बड़े बेटे शिवम ने शन्नो का मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। परिवार और गांव के तमाम लोग मौजूद थे। इनका कहना था कि मुनीश ने बड़ा खराब काम किया। बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव नैथुआ में शराब के लिए रुपये न मिलने पर पत्नी को जिंदा जलाने वाला पति हाथ नहीं आया है। उसकी तलाश में तीन टीमें गठित की गई हैं। एक टीम बाराबंकी पहुंच गई है।

बताया जा रहा है कि हत्यारोपी मुनीश बाराबंकी जिले में राजमिस्त्री का काम करता था। इसलिए पुलिस वहां तक गई पर सफलता नहीं मिली। इस बीच बड़े बेटे शिवम ने हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज करा दी है। बृहस्पतिवार देर शाम नैथुआ निवासी मुनीश ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी शन्नो को जलाकर मार डाल था। वह शराब पीने को शन्नो से रुपये मांग रहा था। जब उसने रुपये नहीं दिए तो मुनीश बाइक से पेट्रोल निकाल लाया और अपनी पत्नी के ऊपर उड़ेलकर आग लगा दी। इसके कुछ ही देर में ही शन्नो की आग में जलकर मौत हो गई। वह करीब 90 फीसदी झुलस गई थी। इसके बाद आरोपी मुनीश बाइक की चाबी निकालकर घर से भाग गया था। देर रात पुलिस ने महिला के शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। साथ ही शिवम की तहरीर पर आरोपी मुनीश के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई।

देर रात से पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है। उसकी तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं। बताया जा रहा है कि एक टीम में शामिल सीओ कर्मवीर सिंह ने शुक्रवार सुबह गांव पहुंचकर आरोपी के संगी साथियों के यहां उसको तलाश किया। आसपास के तमाम ट्यूबवेल, बाग और झुग्गी झोंपड़ियों को खंगाला गया। दूसरी टीम उसकी रिश्तेदारियों में गई हुई है।तीसरी टीम में शामिल एसओ मुजरिया आरती कौशिक बाराबंकी पहुंच गई हैं। महिला के बेटे ने बताया कि आरोपी मुनीश बाराबंकी जिले में राजमिस्त्री का काम करता था। उसके वहां जाने का अनुमान लगाया गया पर देर शाम तक उसका वहां भी कुछ पता नहीं चला। सभी टीमें उसकी तलाश में लगी हुई हैं।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...