Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP परिजनों के साथ मिलकर पत्नी की पीटकर की हत्या, सिर में चोट...

परिजनों के साथ मिलकर पत्नी की पीटकर की हत्या, सिर में चोट की वजह से हुई मौत 

बरेली। झोलाछाप ने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी की पीटकर हत्या कर दी। महिला का कान कटा देखकर मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। जिला अस्पताल में दोनों पक्ष भिड़ गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीटकर हत्या करने के साक्ष्य मिले हैं। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के बालीपुर अहमदपुर निवासी महेंद्र सिंह ने पुत्री सीमा पटेल की शादी 6 फरवरी 2017 को भुता क्षेत्र के गांव पहरापुर बसावन नगरिया निवासी अखिलेश कुमार से की थी। अखिलेश बिलवा के पास दुकान खोलकर लोगों का इलाज करता था। दंपती इज्जतनगर थाना क्षेत्र में किराये पर रहते थे।

सीमा की बहन गायत्री पटेल ने बताया कि अखिलेश झोलाछाप है। उसके एक महिला से अवैध संबंध हैं। सीमा इसका विरोध करती थी, जिसकी वजह से अखिलेश उसकी पिटाई करता था। शुक्रवार रात भी उसने सीमा को पीटा था। इससे सीमा की हालत बिगड़ गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने हाथ खड़े किए तो सीमा को जिला अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीमा की पांच साल की बेटी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो पता लगा कि पूरे शरीर पर चोटों के निशान हैं। मौत सिर में चोट की वजह से हुई। चोट लगने से कान भी कट गया था।

सीमा के मायके वालों ने अवैध संबंध व दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाया तो जिला अस्पताल की मोर्चरी में मौजूद सीमा का पति और परिजन विरोध करने लगे। पति का कहना था कि सीमा की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। ऐसी ही हालत में वह खाना बना रही थी तो गिर गई। स्लैब पर उसका कान लगा तो वह फट गया। उसने हत्या नहीं की है। इस बात पर दोनों पक्षों में बहस और फिर मारपीट की नौबत आ गई। इज्जतनगर थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि अखिलेश व उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर आई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...