Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, आरोपी महिला...

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार, साथी की तलाश जारी

उत्तर प्रदेश। कानपुर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। कानपुर के बिठूर के ध्रुवनगर में पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। हत्या को ओवरडोज से मौत साबित करने के लिए पति की पैंट की जेब में शक्तिवर्धक दवाओं के रैपर रख दिए, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। मृतक के साले ने बहन और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या और साजिश रचने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। औरैया के दिबियापुर निवासी आबिद (44) पिछले 20 साल से बिठूर के ध्रुवनगर में मकान बनवाकर पत्नी शबाना और बेटे के साथ रहते थे। वह मेलों में झूला लगाने का काम करते थे।

शनिवार को उनकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। जांच के दौरान पुलिस को आदिब की पैंट की जेब से शक्तिवर्धक दवा के आठ खाली रैपर मिले थे। मृतक की पत्नी ने ओवरडोज से पति की मौत होने की जानकारी पुलिस को दी थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर आबिद की हत्या की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने मृतक के साले सलीम की तहरीर पर पत्नी शबाना और उसके प्रेमी उन्नाव के बांगरमऊ निवासी रेहान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। बुधवार देर रात शबाना को गिरफ्तार कर लिया। प्रेमी और उसके दोस्त की तलाश में दबिश दे रही है।
शबाना ने बताया कि उसने पति से आए दिन हो रहे विवाद के चलते प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। उसने रेहान को घर बुलाया था और घर का दरवाजा खुला छोड़ दिया था। कर्ज के तले दबे विकास भी रेहान के झांसे में आकर साजिश का हिस्सा बन गया। साजिश के तहत ही तीनों ने पहले आबिद के साथ मारपीट की। फिर उसकी लगा दबाकर हत्या कर दी।
सलीम ने बताया कि बहनोई की मौत के बाद शबाना ने उन्हें कॉल कर शक्तिवर्धक गोली की ओवरडोज लेने से मौत की सूचना दी थी। जब वह बहनोई के घर पहुंचे तो आबिद के गले में चोट के निशान देखकर शक हुआ। उसने बहन से पूछा तो वह इधर-उधर की बात करने लगी।
सलीम ने बताया कि बहनोई की आकस्मिक मौत की वह वजह तलाश रहे थे। इस बीच उसे बहन के प्रेमी रेहान के बारे में जानकारी मिली, जो अक्सर उसके घर पर आता रहता था। बहनोई जब इसका विरोध करते थे तो दोनों में कहासुनी होती थी। वारदात की रात भी रेहान बहनोई के घर पहुंचा था, जहां कहासुनी के बाद बहन ने रेहान संग मिलकर आबिद की गला दबाकर हत्या कर दी।
पूछताछ के दौरान शबाना ने बताया कि एक साल पहले फेसबुक के जरिये उसकी दोस्ती रेहान से हुई थी। रेहान दिल्ली में ऑटो चलाता था। इस दौरान शबाना और रेहान की दो बार मुलाकात भी हुई। आपसी विवाद होने चलते वह पति से अलग रहना चाहती थी, लेकिन आबिद अलग नहीं रहने देता था। विवाद के चलते बेटा सलमान मामा के साथ रहता था।
कुछ दिन पहले रेहान के दोस्त बदायूं निवासी विकास को गाड़ी खरीदने के लिए रुपये की जरूरत पड़ी। इसपर रेहान ने शबाना से 20 हजार रुपये मांगे। शबाना ने रेहान के बताए गए खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए। उसमें से रेहान ने 10 हजार रुपये विकास दिए थे। विकास भी रेहान के साथ दिल्ली में ऑटो चलता था।
वर्तमान में विकास पंजाब के लुधियाना में खाना बनाता है। सलीम की तहरीर पर शबाना और प्रेमी रेहान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शबाना को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि रेहान और उसके दोस्त की तलाश की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...