Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी पत्नी को 10 साल कैद की...

आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी पत्नी को 10 साल कैद की सुनाई सजा

मुरादाबाद। शादी के एक साल बाद ही हिमगिर्री काॅलोनी निवासी मुनीश शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी पत्नी मोहिनी उर्फ मोना को अदालत ने दोषी करार देते हुए 10 साल कैद की सजा सुनाई। साथ ही 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एससी-एसटी कोर्ट) की अदालत में हुई। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के हिमगिरी काॅलोनी निवासी सत्यनारायण शर्मा ने पांच सितंबर 2020 को मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि उसके बेटे मुनीश का विवाह मोहिनी उर्फ मोना निवासी कांशीराम नगर के साथ छह मई 2019 को हुआ था। शादी के बाद मोहिनी के विचार हम लोगों से नहीं मिलते थे।

आए दिन घर में विवाद होने लगा। विवाद को समाप्त करने के लिए मुनीश अपनी पत्नी को लेकर किराये के मकान में रहने चला गया। 21 फरवरी 2020 को मोहिनी ने एक पुत्र को जन्म दिया। 26 फरवरी को स्तनपान के दौरान दम घुटने से बच्चे की माैत हो गई। इस बात को लेकर मोहिनी और उसके पिता ने मुनीश समेत पूरे परिवार के खिलाफ थाना सिविल लाइन में तहरीर दी। बच्चे की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो गया।

इसके बाद मोहिनी और रामवीर ने लिखित में माफी मांगी थी। इस मामले को लेकर दोनों पिता-पुत्री रंजिश रखने लगे। आए दिन मुनीश और मोहिनी के बीच विवाद होने लगा। विवाद के चलते मुनीश मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। पांच सितंबर की सुबह पूरन सिंह नामक व्यक्ति ने फोन कर कहा कि मुनीश की तबीयत ज्यादा खराब है। सूचना मिलने के बाद वह मुनीश के कमरे पर गए तो वह मृत पड़ा था। घर में उसकी पत्नी मोहिनी भी नहीं थी।

सत्यनारायण ने आरोप लगाया कि मुनीश को मानसिक यातना देकर उसकी पत्नी ने ही आत्महत्या के लिए मजबूर किया था। इस मामले में थाना पुलिस ने आरोपी मोहिनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एससी-एसटी कोर्ट) में की गई। अदालत ने पत्रावली पर मौजूद साक्ष्यों के आधार पर मोहिनी को दोषी करार देते हुए 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही जुर्माना भी लगाया।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...