Friday, September 18, 2026
Home Crime UP सहेली ने शादी में आने से किया इनकार तो सोशल मीडिया पर...

सहेली ने शादी में आने से किया इनकार तो सोशल मीडिया पर किया बदनाम, थाने पहुंची पीडि़ता

सहेली ने शादी में आने से किया इनकार तो सोशल मीडिया पर किया बदनाम, थाने पहुंची पीडि़ता
मेरठ। अजब गजब मामला सामने आया है। यहां सहेली ने शादी में आने से इनकार किया तो युवती ने उसे सोशल मीडिया पर बदनाम कर दिया। फेसबुक पर सहेली की फर्जी आईडी बनाकर अलग-अलग लोगों से बात कर उसका मोबाइल नंबर वायरल कर दिया। अब सहेली के नंबर पर दिनभर में कई लोग अश्लील कॉल करके उसे परेशान कर रहे हैं। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने सहेली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। भावनपुर क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बीती 23 अगस्त को वह शिवरात्रि पर अपने पैतृक गांव गई थी।

वहां बचपन की सहेली मिली। उसने अपनी शादी में आने का आग्रह किया और कार्ड व्हाट्सएप पर भेजने के लिए उसका मोबाइल नंबर मांगा। युवती ने कहा कि कार्ड व्हाट्सएप पर भेजने की जरूरत नहीं है, वह ऐसे ही निमंत्रण स्वीकार कर रही है। लेकिन बार-बार आग्रह करने के बाद उसने सहेली को अपना मोबाइल नंबर दे दिया। इसके बाद सहेली बार-बार कॉल कर उसे शादी में आने के लिए कहने लगी, जिस पर उसने कहा कि समय मिला तो वह शादी में जरूर आएगी। इतना सुनते ही सहेली भडक़ गई और धमकी दी कि मेरी शादी में नहीं आई तो देखना मैं क्या करती हूं। तुझे समाज में कहीं भी मुंह दिखाने लायक नहीं छोडूंगी।

बचपन की सहेली होने के नाते युवती ने उसकी बात को अनसुना कर दिया। कुछ दिन बाद पता चला कि सहेली ने उसकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अलग-अलग लोगों से बातचीत कर उसका मोबाइल नंबर वायरल कर दिया। जिसके बाद से उसके मोबाइल पर देर रात और सुबह-शाम अलग-अलग नंबरों से कॉल आती हैं। कॉल करने वाले आपत्तिजनक बात करने का दबाव बनाते हैं। अब उसकी बहन के नंबर पर भी इस तरह की कॉल आने लगी हैं। इससे वह और उसकी बहन काफी डरी-सहमी हैं। मानसिक रूप से भी काफी परेशान हैं। पीडि़ता ने अपनी फर्जी फेसबुक आईडी बंद कराने और आरोपी सहेली के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...