Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand पौड़ी में युवक की आत्महत्या पर बवाल, पिता ने भाजपा नेता समेत...

पौड़ी में युवक की आत्महत्या पर बवाल, पिता ने भाजपा नेता समेत दो पर लगाए टॉर्चर के आरोप

पौड़ी/ऋषिकेश: पौड़ी जनपद के तलसारी गांव में हुई युवक की आत्महत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक युवक जितेंद्र नेगी उर्फ जीतू के पिता ने भाजपा नेता समेत एक अन्य युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे को लंबे समय से टॉर्चर किया जा रहा था, जिसके चलते उसने खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी।

पिता ने लगाए आरोप

मृतक के पिता सतीश नेगी ने बताया कि उनका बेटा बीए पास और आईटीआई डिग्रीधारी था। वह करीब 15–16 साल से प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़ा हुआ था। बीते पांच-छह महीनों से उसका संपर्क भाजपा नेता हिमांशु से हुआ था, जिसे वह अपने भाई की तरह मानता था। पिता का आरोप है कि हिमांशु और एक अन्य युवक ने उनके बेटे से महंगे मोबाइल, लाखों रुपये और यहां तक कि मर्सिडीज कार तक खरीदवाई। इसके अलावा आरोपी के ऑफिस में लगभग आठ लाख रुपये का काम भी जितेंद्र से कराया गया।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्लॉट के कागज ठीक कराने के नाम पर भी लाखों रुपये लिए गए। जब जितेंद्र एग्रीमेंट की बात करता था तो आरोपी उसे विश्वास न करने की बात कहकर टाल देता था।

घटना की पृष्ठभूमि

जितेंद्र नेगी वर्तमान में जौलीग्रांट के कोठारी मोहल्ले में परिवार के साथ रह रहा था। इससे पहले वह किराये के मकान में रहते थे। चार-पांच अगस्त को वह अपने पैतृक गांव पौड़ी गया था। घटना वाले दिन उसके साथ दो अन्य युवक भी मौजूद थे। पिता का कहना है कि बेटे के पास बंदूक कहां से आई, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है, क्योंकि उनकी अपनी बंदूक चुनाव के दौरान से ही पुलिस थाने में जमा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

मृतक जितेंद्र का आत्महत्या से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है और लोग अलग-अलग चर्चाएं कर रहे हैं।

अंतिम संस्कार श्रीनगर में

पिता ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद बेटे का अंतिम संस्कार श्रीनगर में ही किया जाएगा। उन्होंने पुलिस को नामजद शिकायत दे दी है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...