Thursday, September 17, 2026
Home Crime India हिसार में डेयरी संचालक हत्याकांड पर बवाल, प्रशासन के आश्वासन के बाद...

हिसार में डेयरी संचालक हत्याकांड पर बवाल, प्रशासन के आश्वासन के बाद खुला जाम; एक आरोपी महिला गिरफ्तार

हिसार। हरियाणा के हिसार में डेयरी संचालक की हत्या के बाद लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों, पंचग्रामी पंचायत के प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने जिंदल चौक पर प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दी। कई घंटों तक चले विरोध के बाद पुलिस प्रशासन के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस बीच पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी की पत्नी को गिरफ्तार कर जांच तेज कर दी है।

मंगलवार सुबह सूर्य नगर क्षेत्र में हुई इस वारदात के बाद परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई थी। बुधवार को बड़ी संख्या में लोग हिसार के व्यस्त जिंदल चौक पर एकत्र हुए और सड़क मार्ग अवरुद्ध कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की।

पुलिस अधीक्षक ने भरोसा दिलाया कि दो दिनों के भीतर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की सिफारिश राज्य सरकार और उपायुक्त को भेजने का आश्वासन दिया गया। प्रशासन के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।

आश्वासन के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रमेश की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह

पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह डेयरी संचालक जीवन अपनी बाइक-ट्रॉली से गोबर फेंकने जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले रमेश, मोलड़ और उनके साथ 10 से 15 लोगों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। गंभीर रूप से घायल जीवन को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...