Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP सरकारी शिक्षक पर अज्ञात बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, इलाके में फैली...

सरकारी शिक्षक पर अज्ञात बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, इलाके में फैली सनसनी

आरा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर भोजपुर जिले के आरा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां झंडोत्तोलन कार्यक्रम से लौट रहे एक सरकारी शिक्षक पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। यह घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर बांध के पास की है। हमले में शिक्षक को कनपटी पर गोली लगी, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, दामोदरपुर गांव निवासी योगेंद्र कुमार चमारपुर मध्य विद्यालय में शिक्षक हैं। वह रविवार सुबह गणतंत्र दिवस के झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे।

रास्ते में दामोदरपुर बांध के पास एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाशों ने उन पर अचानक गोली चला दी। एक गोली उनकी कनपटी पर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े गोली लगने की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। फिर खून से लथपथ शिक्षक को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उनकी हालत को गंभीर बताते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया। हालांकि, परिजनों ने उन्हें आरा के बाबू बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने ऑपरेशन कर उनकी कनपटी से गोली निकाल दी है। डॉक्टर ने बताया कि उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

घायल शिक्षक योगेंद्र कुमार का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। हमलावर कौन थे और उन्होंने हमला क्यों किया, यह भी उन्हें पता नहीं है। शिक्षक के भाई जय किशोर साह ने बताया कि परिवार का किसी से कोई विवाद नहीं है। घटना ने पूरे परिवार को स्तब्ध कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही बहोरनपुर थाना प्रभारी अभय शंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अपराधियों की पहचान की जा रही है। जख्मी शिक्षक और उनके परिजनों से पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...