देहरादून। डाकपत्थर क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दो किशोरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने विधि विवादित किशोरों के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, डाकपत्थर चौकी में एक महिला ने तहरीर दी।
उसमें महिला ने बताया कि उसकी पुत्री को दस रुपये का लालच देकर दो किशोर अपने साथ ले गए और एक खेत में दुष्कर्म किया। चौकी प्रभारी पंकज तिवारी के अनुसार, आरोपित विधि विवादित किशोर हैं। मामले की जांच महिला दारोगा कालसी हेमा कर रही हैं।







