Monday, March 16, 2026
Home Crime Delhi NCR ग्रेटर नोएडा के हॉस्टल में दो छात्रों की संदिग्ध मौत, कमरे से...

ग्रेटर नोएडा के हॉस्टल में दो छात्रों की संदिग्ध मौत, कमरे से मिली लाइसेंसी रिवॉल्वर

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित विद्या विहार हॉस्टल में मंगलवार को हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। इस दुखद घटना में दो छात्रों को गोली लगी थी, जिनमें से एक की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, जबकि दूसरे छात्र ने बुधवार को अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान दीपक कुमार (22 वर्ष), निवासी चिलकुलरी, आंध्र प्रदेश, और देवांश चौहान (23 वर्ष), निवासी भगवान टॉकीज, आगरा के रूप में हुई है। दीपक एमबीए का छात्र था, जबकि देवांश पीजीडीएम की पढ़ाई कर रहा था। दोनों छात्र एक ही हॉस्टल में रह रहे थे और आपस में करीबी मित्र थे।

प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी विवाद के बाद गोली चलने और आत्महत्या की आशंका के रूप में सामने आया है। पुलिस को घटनास्थल से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर, चार जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य सामान बरामद हुआ है।

फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और कमरे की गहन जांच की। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों छात्रों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली किसने चलाई और विवाद की असली वजह क्या थी। जांच के दौरान छात्रों के आपसी संबंधों और हथियार के लाइसेंस संबंधी पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

RELATED ARTICLES

गुब्बारे, कार और शराब के विवाद ने ली जान, होली के दिन दिल्ली में कई हत्याएं

नई दिल्ली: होली के दिन दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में मामूली विवाद हिंसक झड़पों में बदल गए। कई घटनाओं में चाकू, पत्थर और गोलीबारी...

कृषि भूमि दिलाने के नाम पर 75 लाख की ठगी का आरोप, दो सगे भाइयों समेत छह पर केस दर्ज

मोदीनगर। कृषि भूमि दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो सगे...

नोएडा में होली खेलते समय प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, युवती समेत चार हिरासत में

नोएडा: होली के दिन सेक्टर-75 स्थित आईवी काउंटी सोसाइटी में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां दिनदहाड़े पत्नी और बच्चों के सामने प्रॉपर्टी डीलर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आगरा में छात्रा को सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप, युवक समेत चार के खिलाफ केस

Agra News: आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर की नाबालिग पौत्री को सोशल मीडिया के जरिए परेशान करने और बदनाम करने...

पठानकोट के ढाकी चौक में कार सवारों पर धारदार हथियार से हमला, वीडियो वायरल

पठानकोट। शहर के ढाकी चौक इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ युवकों ने बीच सड़क एक कार को घेरकर उस पर...

जालंधर में स्कूलों, ट्रेन और विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

जालंधर। पंजाब के जालंधर में कुछ शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों को लेकर धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।...

निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर बनाई रील, गया का युवक पहुंचा जेल

गयाजी: सोशल मीडिया पर रातों-रात लोकप्रिय होने की चाह कई बार लोगों को बड़ी मुसीबत में भी डाल देती है। ऐसा ही एक मामला...

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

राजस्थान में नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया शराब से भरा ट्रक, दो तस्कर गिरफ्तार

राजसमंद: राजस्थान के राजसमंद जिले में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की शराब बरामद की...

ओखला में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी के ओखला क्षेत्र से एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने...

Bihar: मुंगेर में प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

बिहार: जमालपुर थाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रंजीत...

भोपाल में घायल युवक का अस्पताल तक पीछा, हमलावरों ने इमरजेंसी गेट पर की फायरिंग

Bhopal Crime News: भोपाल में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां हमलावरों ने घायल युवक का पीछा करते हुए अस्पताल तक फायरिंग कर...

बीमा पॉलिसी के नाम पर 1.50 करोड़ की ठगी करने वालों को साइबर पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजियाबाद: साइबर पुलिस टीम ने बीमा कंपनी के प्रतिनिधि बनकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार...