Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP नशीली एवं प्रतिबन्धित दवाओं की तस्करी करने वाले अन्तरराज्यीय गैंग के दो...

नशीली एवं प्रतिबन्धित दवाओं की तस्करी करने वाले अन्तरराज्यीय गैंग के दो गिरफ्तार

लखनऊ। एसटीएफ यूपी को थाना कोतवाली जनपद सहारनपुर क्षेत्र से नशीली व प्रतिबन्धित दवाओं की तस्करी करने वाले अन्तरराज्यीय गैंग के दो सदस्यों को भारी मात्रा में नशीली दावाओं के साथ गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम शाहबाज पुत्र सरताज निवासी रामपुर थाना गंगनहर रूडकी हरिद्वार, उत्तराखण्ड, एहतेशाम पुत्र उस्मान अहमद निवासी बाजोरिया रोड गांव घोघरेकी आहत थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर है। इसके कब्जे से 1280 डिब्बा नशीली दवाएं अनुमानित कीमत 80 लाख रुपये बरामद किया है।

एसटीएफ उत्तर प्रदेश को नशीली व प्रतिबन्धित दवाओं एवं मादक पदार्थो की तस्करी करने वालो गिरोहो के बार में सूचना प्राप्त हो रही थी। जिसके सम्बन्ध में एस0टी0एफ0 की इकाईयों टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था। इसी कम में बृजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ फील्ड यूनिट मेरठ के निर्देशन में टीम गठित कर अभिसूचना संकलन की कार्रवाई प्रारम्भ की गयी तथा अभिसूचना तन्त्र को सकिय किया गया।निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में उ.नि.दुर्वेश डबास, उ.नि. प्रमोद कुमार, हे.कां. प्रीतम सिंह हे.कां. विवेक पवॉर, हे.कां. विनय कुमार, हे.कां. प्रदीप धनकड, हे.कां. रकम सिंह, हे.कां. हे.कां.रोमिश तोमर, हे.कां. जोशी राणा एवं हे.कां. विकास धामा की टीम द्वारा जनपद सहारनपुर क्षेत्र में अभिसूचना संकलन किया जा रहा था। इस दौरान सूचना मिली कि दो व्यक्ति नशीली दवाईया लेकर किसी को देने के लिए जाने वाले जो जुबली पार्क के पास खड़ा है। इस सूचना पर एसटीएफ टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर उक्त दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त एहतेशाम ने बताया कि वह ताज मार्केट सहारपुर में हेल्थ केयर मेडिकल एजेन्सी चलाता है, जिसकी आड़ में नशीली एंव प्रतिबन्धित दवाओं की तस्करी करता है। साथ ही ली-फोर्ट कम्पनी में एमआर का काम भी करता है। इनके द्वारा अंकित पुत्र राजेन्द्र निवासी नियाजपुरा मजरा साहबुददीनपुर गली नंबर-8 मु.नगर से प्रतिबन्धित दवाएं खरीदी जाती है। यह लोग लगभग 4-5 वर्षों से नशीली व प्रतिबन्धित दवाएं खरीदकर जनपद सहारनपुर, उत्तराखण्ड एवं पंजाब आदि राज्यों में तस्करी करते है। अभियुक्त एहतेशाम नशीली दवाएं के बेचने के सम्बन्ध में जनपद मोगा पंजाब से तथा अभियुक्त शाहबाज थाना जनकपुरी जनपद सहारनपुर से मादक पदार्थों की तस्करी में विगत वर्ष जेल भेजा गया था । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कोतवाली जनपद सहारनपुर को सौंप दिया गया है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...