Friday, September 18, 2026
Home Crime UP अलीगढ़ में साइबर ठगी के दो बड़े मामले, सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक से...

अलीगढ़ में साइबर ठगी के दो बड़े मामले, सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक से 20.82 लाख की ठगी

अलीगढ़। अलीगढ़ जिले में साइबर ठगों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। ताजा मामलों में अकराबाद क्षेत्र के एक सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक को ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर 20.82 लाख रुपये की ठगी कर ली गई, जबकि टप्पल क्षेत्र में एक व्यक्ति से क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर 4.50 लाख रुपये हड़प लिए गए। दोनों मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

अकराबाद निवासी सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक ने पुलिस को बताया कि सात जनवरी को उनके कीपैड मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए कहा कि उनका बैंक खाता मनी लॉन्ड्रिंग में इस्तेमाल हुआ है और उनके खिलाफ वारंट जारी हो चुके हैं। ठगों ने उन्हें गिरफ्तारी और घर पर पुलिस आने का डर दिखाते हुए व्हाट्सएप नंबर मांगा।

जब पीड़ित ने खुद व्हाट्सएप न चलाने की बात कही तो ठगों ने पत्नी या किसी परिजन का नंबर मांगा। इसके बाद वीडियो कॉल के जरिए लगातार निगरानी में रखने और किसी को भी जानकारी न देने का दबाव बनाया गया। भयभीत पीड़ित को इतना मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया कि वह किसी से सलाह नहीं ले सके। इस दौरान 13, 20, 21 और 28 जनवरी को चार अलग-अलग तारीखों में विभिन्न खातों से कुल 20.82 लाख रुपये ठगों द्वारा बताए गए खातों में ट्रांसफर करा लिए गए। बाद में पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

साइबर थाना प्रभारी महेश त्यागी के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है और जिन खातों में रुपये ट्रांसफर हुए हैं, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है।

क्रेडिट कार्ड एक्टिवेशन के नाम पर 4.50 लाख की ठगी

दूसरे मामले में टप्पल क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी एक व्यक्ति से साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड चालू कराने के बहाने 4.50 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने बताया कि चार फरवरी को सुबह करीब 11 बजे दो अज्ञात नंबरों से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक प्रतिनिधि बताते हुए क्रेडिट कार्ड एक्टिवेशन की बात कही और एक एप्लीकेशन डाउनलोड करा ली। एप डाउनलोड होते ही कुछ ही देर में खाते से रुपये निकल गए।

इस मामले में भी साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या एप्लीकेशन से सावधान रहें और ऐसी स्थिति में तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करें।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...