Monday, March 16, 2026
Home Crime Delhi दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में एक ही रात में दो घटनाएं,...

दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में एक ही रात में दो घटनाएं, पुलिस जांच में जुटी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में बीती रात हुई दो रहस्यमय घटनाओं ने इलाके में सनसनी फैला दी। एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है और फोरेंसिक टीमों को घटनास्थलों पर भेजा गया है।

पहली घटना: सर्विस रोड पर मिला युवक, अस्पताल में हुई मौत

पहली घटना शास्त्री पार्क चौक के पास स्थित एबीसीडी ब्लॉक की है, जहां देर रात करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक सर्विस रोड पर बेहोश पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को जेपीसी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान उमाम उर्फ उभाम (25 वर्ष), पुत्र मोहम्मद मियां, निवासी कैलाश नगर, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से फोरेंसिक सबूत इकट्ठा किए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के कारणों का खुलासा हो सके।

दूसरी घटना: फल मंडी के पास मिला घायल युवक

दूसरी घटना कुछ ही घंटों बाद फल मंडी क्षेत्र के पास हुई, जहां नदीम (27 वर्ष), पुत्र नसीम, निवासी कैलाश नगर, गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया। उसे तुरंत जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक और घायल आपस में मौसेरे भाई हैं।

दोनों घटनाओं को लेकर शास्त्री पार्क थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों घटनाओं की जांच के लिए फोरेंसिक टीमों को सक्रिय कर दिया गया है और आरोपियों की तलाश में कई टीमें गठित की गई हैं।

RELATED ARTICLES

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

ओखला में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी के ओखला क्षेत्र से एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने...

सुल्तानपुरी थाने में सीबीआई का छापा, 20 हजार रिश्वत मांगने के आरोप में हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार के एक मामले में केंद्रीय एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार देर रात की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पांच शादियों से किस्मत बदलने का झांसा, महिला ने पति समेत पांच पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे से अंधविश्वास और पारिवारिक विवाद से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां...

ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ के बाद सुंदर भाटी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त कार्रवाई में दो संदिग्ध बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई इकोटेक-1...

बरेली में पंचायत के दौरान खूनी वारदात, युवक ने सास और साले की चाकू मारकर की हत्या

Bareilly News: बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में सोमवार को पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया। पत्नी से...

आगरा में छात्रा को सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप, युवक समेत चार के खिलाफ केस

Agra News: आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर की नाबालिग पौत्री को सोशल मीडिया के जरिए परेशान करने और बदनाम करने...

पठानकोट के ढाकी चौक में कार सवारों पर धारदार हथियार से हमला, वीडियो वायरल

पठानकोट। शहर के ढाकी चौक इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ युवकों ने बीच सड़क एक कार को घेरकर उस पर...

जालंधर में स्कूलों, ट्रेन और विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

जालंधर। पंजाब के जालंधर में कुछ शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों को लेकर धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।...

निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर बनाई रील, गया का युवक पहुंचा जेल

गयाजी: सोशल मीडिया पर रातों-रात लोकप्रिय होने की चाह कई बार लोगों को बड़ी मुसीबत में भी डाल देती है। ऐसा ही एक मामला...

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

राजस्थान में नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया शराब से भरा ट्रक, दो तस्कर गिरफ्तार

राजसमंद: राजस्थान के राजसमंद जिले में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की शराब बरामद की...

ओखला में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी के ओखला क्षेत्र से एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने...