Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP दो बच्चियों को कमरे में बंद कर दुष्कर्म करने का किया प्रयास,...

दो बच्चियों को कमरे में बंद कर दुष्कर्म करने का किया प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

मुरादाबाद। मोहल्ले में शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे दो बच्चियों को एक युवक ने कमरे में बंद कर उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी ने उन्हें नकली सांप से डराया। एक बच्ची भागकर बाहर आ गई और शोर मचा दिया। इसके बाद मासूमों के परिजन और अन्य लोग आ गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया और दूसरी बच्ची को छुड़ाया। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। अगवानपुर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी आठ वर्षीय बेटी कक्षा तीन में पढ़ती है। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे वह छह वर्षीय फुफेरी बहन के साथ बाजार से समोसा लेने गई थी।

बाजार में एक युवक बच्चियों को बिस्कुट देने का लालच देकर अपने साथ ले गया। बच्चियों को ले जाकर आरोपी ने उन्हें कमरे में बंद कर दिया और दोनों के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी ने बच्चियों को खिलौले वाले सांप से डराया। शोर मचाने पर बच्चियों की पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी ने आठ वर्षीय बच्ची को कमरे में बंद करके बाहर से ताला लगा दिया। वहीं घर का गेट बंद करके दूसरी बच्ची को आंगन में खड़ा कर दिया और वह मकान की छत पर चला गया।

काफी देर तक आंगन में खड़ी बच्ची किसी तरह घर से निकलकर बाजार में पहुंच गई। बाजार में उसको ममेरी बहन मिल गई। किशोरी पहले से उसको बाजार में तलाश रही थी। उसने अपनी बहन को घटना के बारे में बताया। किशोरी बाजार से दो युवकों को साथ में लेकर मकान पर पहुंची। उन्होंने मकान का ताला तोड़कर बच्ची को बाहर निकाल। इसके बाद आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी रामपुर के एक गांव का रहने वाला है। एक साल से किराये के मकान में रहता था। यहां वह बिस्कुट बेचने का काम करता था। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएंगी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...