Tuesday, March 17, 2026
Home Crime India फर्जी पुलिस बनकर ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

फर्जी पुलिस बनकर ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

मोतिहारी पुलिस ने नेपाल सीमा क्षेत्र से पकड़ा गिरोह, बलिया निवासी से एक लाख की ठगी का मामला उजागर

मोतिहारी। पुलिस ने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की गिरफ्तारी भारत–नेपाल सीमा के समीप रक्सौल और आसपास के इलाकों से की गई, जहाँ ये लंबे समय से ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

जांच तब शुरू हुई जब मोतिहारी साइबर थाना को एक मोबाइल नंबर 8507167492 से चल रही संदिग्ध कॉलिंग गतिविधियों की गुप्त सूचना प्राप्त हुई। इसी नंबर से उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी आशुतोष कुमार तिवारी को फोन कर आरोपियों ने स्वयं को पुलिसकर्मी बताया और झूठा दावा किया कि उनके भाई को पुलिस ने हिरासत में लिया है। भाई को छुड़ाने के नाम पर अपराधियों ने पीड़ित से एक लाख रुपये जमा कराने का दबाव बनाया और भय का माहौल खड़ा करते हुए सेंट्रल बैंक के खाते में रकम ट्रांसफर करा ली।

पीड़ित को बाद में ठगी का पता चलने पर उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज की। तकनीकी जांच के दौरान पुलिस ने हरैया थाना क्षेत्र के बैंक खाता धारक शिवपूजन प्रसाद कुशवाहा से पूछताछ की, जिसके बाद उसकी जानकारी के आधार पर दो आरोपियों—महेंद्र कुमार और राजा कुमार सोनी को दबोच लिया गया।

साइबर डीएसपी ने बताया कि आरोपी संगठित तरीके से पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को डरा-धमकाकर धन उगाही करते थे। दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

पांच शादियों से किस्मत बदलने का झांसा, महिला ने पति समेत पांच पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे से अंधविश्वास और पारिवारिक विवाद से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां...

पठानकोट के ढाकी चौक में कार सवारों पर धारदार हथियार से हमला, वीडियो वायरल

पठानकोट। शहर के ढाकी चौक इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ युवकों ने बीच सड़क एक कार को घेरकर उस पर...

जालंधर में स्कूलों, ट्रेन और विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

जालंधर। पंजाब के जालंधर में कुछ शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों को लेकर धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पांच शादियों से किस्मत बदलने का झांसा, महिला ने पति समेत पांच पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे से अंधविश्वास और पारिवारिक विवाद से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां...

ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ के बाद सुंदर भाटी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त कार्रवाई में दो संदिग्ध बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई इकोटेक-1...

बरेली में पंचायत के दौरान खूनी वारदात, युवक ने सास और साले की चाकू मारकर की हत्या

Bareilly News: बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में सोमवार को पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया। पत्नी से...

आगरा में छात्रा को सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप, युवक समेत चार के खिलाफ केस

Agra News: आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर की नाबालिग पौत्री को सोशल मीडिया के जरिए परेशान करने और बदनाम करने...

पठानकोट के ढाकी चौक में कार सवारों पर धारदार हथियार से हमला, वीडियो वायरल

पठानकोट। शहर के ढाकी चौक इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ युवकों ने बीच सड़क एक कार को घेरकर उस पर...

जालंधर में स्कूलों, ट्रेन और विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

जालंधर। पंजाब के जालंधर में कुछ शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों को लेकर धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।...

निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर बनाई रील, गया का युवक पहुंचा जेल

गयाजी: सोशल मीडिया पर रातों-रात लोकप्रिय होने की चाह कई बार लोगों को बड़ी मुसीबत में भी डाल देती है। ऐसा ही एक मामला...

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

राजस्थान में नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया शराब से भरा ट्रक, दो तस्कर गिरफ्तार

राजसमंद: राजस्थान के राजसमंद जिले में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की शराब बरामद की...

ओखला में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी के ओखला क्षेत्र से एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने...