Friday, September 18, 2026
Home Crime India दो भाइयों ने चाकू मारकर की युवक की हत्या, आरोपियों के खिलाफ...

दो भाइयों ने चाकू मारकर की युवक की हत्या, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

जालंधर। कस्बा फिल्लौर के गांव भारसिंहपुरा में दो भाइयों ने युवक को रंजिशन चाकू मार दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक मानव निवासी गांव भंडेरा चार बहनों का इकलौता भाई था और उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।  जिस भारसिंहपुरा में ये मर्डर हुआ है, वह आतंकी हरदीप सिंह निज्जर का गांव है। मानव चार साल दुबई में काम करने के बाद आठ महीने पहले ही गांव आया था।

जानकारी के अनुसार गांव भंडेरा निवासी मानव अपने दोस्त अमित के साथ सोमवार देर शाम अपने घर से घूमने जाने के लिए निकला था। अमित और मानव दुबई में एक साथ ही काम करते थे। इसके चलते दोनों में काफी गहरी मित्रता थी। दोनों गांव भारसिंहपुरा में अपने दोस्त हरदीप कुमार से मिलने पहुंच गए। हरदीप सिंह को साथ लेकर तीनों एक ही बाइक से गांव से बाहर जाने के लिए निकल गए। पुलिस को दिए बयानों में अमित ने बताया कि गांव भारसिंहपुरा के जसबीर और पवन ने उन्हें रास्ते में रोक लिया।

हरदीप सिंह की दोनों आरोपी भाइयों के साथ बहस हुई। इतने में दोनों भाइयों ने गुस्से में आकर चाकू निकाल लिया। हरदीप को मारने के लिए चाकू उठाया तो मानव दोस्त को बचाने के लिए आगे आया। इसी बीच चाकू मानव को लग गया। उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

दोनों भाइयों का हरदीप के साथ पहले भी विवाद हो चुका था। इसी दुश्मनी के चलते हमला किया गया। मृतक मानव के परिवार ने पुलिस को बताया कि मानव को पहले भी फोन पर धमकियां मिल रही थी। परिवार ने पुलिस से उक्त नंबर ट्रेस करने का भी आग्रह किया गया है।

घर का सारा खर्च मानव की कमाई से ही चलता था। पुलिस ने मानव के पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज कर दोनों भाइयों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...