Friday, September 18, 2026
Home Crime India ढाबा मालिक ने व्यक्ति की बेरहमी से की हत्या, सिगरेट मांगने पर...

ढाबा मालिक ने व्यक्ति की बेरहमी से की हत्या, सिगरेट मांगने पर हुआ विवाद 

पंजाब। लुधियाना में एक ढाबा मालिक ने व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना लुधियाना के शिमलापुरी इलाके की है। विवाद सिगरेट मांगने पर हुआ। ढाबा मालिक ने खाना खाते वक्त व्यक्ति पर हमला कर दिया। आरोपी ने पहले सरिया से हमला किया और बाद में कांच की बोतल गले में घुसेड़ दी। जब तक कोई कुछ कर पाता तब तक व्यक्ति की जान जा चुकी थी। मृतक की पहचान शिमलापुरी निवासी पवन (45) के रूप में हुई है।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना शिमलापुरी की पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में पवन के भाई संजीव की शिकायत पर ढाबा संचालक राज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

पवन कुमार मूलरूप से बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला था। वह करीब 16 साल पहले लुधियाना आया था और यहीं पर मजदूरी करता था। उसकी दो बेटियां हैं और परिवार व भाई संजीव के साथ रहता था। रविवार की रात को पवन राज के ढाबे पर सिगरेट लेने गया था। वहां ढाबा संचालक ने शराब पी रखी थी। इसी दौरान दोनों में सिगरेट को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों हाथापाई करने लगे। दोनों में मारपीट होते देख लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने किसी तरह से दोनों को छुड़वाया और शांत करवाकर वहां से भेजा।

सोमवार की रात को पवन कुमार राज के ढाबे के सामने स्थित एक ढाबे पर खाना खाने आया था। इसी दौरान आरोपी राज वहां पहुंच गया, उसने पवन के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपी ने उस पर सरिये से हमला कर दिया। इसके बाद पवन कुमार बेसुध हो गया। आरोपी राज ने ढाबे से बोतल उठाई और तोड़कर गले में उतार दी। इससे पवन के गले पर गहरा जख्म हो गया और आरोपी वहां से फरार हो गया। लोगों ने शोर मचाया लेकिन आरोपी राज फरार होने में कामयाब हो गया। लोगों ने तुरंत परिवार और पुलिस को सूचित किया।

सूचना के बाद मृतक का भाई संजीव मौके पर पहुंचा और एंबुलेंस को फोन किया। संजीव ने आरोप लगाया कि एंबुलेंस एक घंटे तक नहीं आई। जब आई तो वह तुरंत पवन को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना शिमलापुरी के एसएचओ दविंदर सिंह ने बताया कि मृतक पवन के परिवार वाले राज के साथ-साथ उसकी पत्नी और अन्य लोगों पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगा रहे हैं लेकिन अभी तक की जांच में सामने आया है कि राज ने इस वारदात को अकेले ही अंजाम दिया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे जांचे जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी राज को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...