Friday, September 18, 2026
Home Crime India बठिंडा में रंजिश के चलते दो भाइयों पर हमला, एक की मौत;...

बठिंडा में रंजिश के चलते दो भाइयों पर हमला, एक की मौत; दिल्ली से दो आरोपी गिरफ्तार

बठिंडा (पंजाब)- बठिंडा की धोबियाना बस्ती में बुधवार रात हुए हथियारबंद हमले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। देर रात घर लौट रहे दो सगे भाइयों पर धारदार हथियारों से हमला किया गया, जिसमें 26 वर्षीय जतिंदर कुमार की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद फरार चल रहे आरोपियों में से दो को बठिंडा पुलिस ने दिल्ली से दबोच लिया है।

दिल्ली से पकड़े गए दो आरोपी, बाकी की तलाश जारी

थाना सिविल लाइन के एसएचओ हरजोत सिंह ने पुष्टि की कि पुलिस ने इस मामले में गुरमन और नूरदीप नामक दो आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। इनके साथ ही विस्की, सुखप्रीत, और प्रिंस समेत कई अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

घर लौटते समय रास्ते में घेरकर किया हमला

जानकारी के अनुसार जतिंदर और धर्मेंद्र बुधवार रात अपने घर लौट रहे थे, तभी धोबियाना बस्ती में रहने वाले कुछ युवक पहले से घात लगाए बैठे थे। आरोपियों ने दोनों भाइयों को बीच सड़क पर घेर लिया और उन पर धारदार हथियारों से बेरहमी से हमला कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जतिंदर ने दम तोड़ दिया। धर्मेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए उसे निजी अस्पताल में रेफर किया गया है।

मृतक जतिंदर एक निजी कंपनी में नौकरी करता था, जबकि उसका भाई धर्मेंद्र रेहड़ी लगाने का काम करता है।

पटाखों के विवाद ने लिया खूनी रूप

पुलिस जांच में सामने आया है कि दीपावली की रात पटाखे चलाने को लेकर धर्मेंद्र और हमलावरों के बीच विवाद हुआ था। इसी रंजिश में आरोपियों ने दोनों भाइयों पर हमला कर दिया और वारदात के बाद फरार हो गए।

पुलिस का कहना—जल्द बाकी आरोपी भी होंगे गिरफ्तार

इंस्पेक्टर हरजोत सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में कुल पांच नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया गया था। दो की गिरफ्तारी हो चुकी है और अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम लगातार दबिश दे रही है।

RELATED ARTICLES

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...