Friday, September 18, 2026
Home Crime UP जमीन के लालच में ढाई वर्षीय भतीजे की हत्या, 13 दिन पहले...

जमीन के लालच में ढाई वर्षीय भतीजे की हत्या, 13 दिन पहले हुई थी पिता की मौत

वाराणसी। तीन बीघा जमीन के लालच में बृहस्पतिवार की भोर में वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा रायतारा गांव में ढाई वर्ष के कृष्ण कुमार का अपहरण किया गया, फिर पुराने कुएं में फेंककर मौत के घाट उतार दिया गया। वह अपने दादा के पास सोया था। हत्या का आरोप मासूम के चाचा पर लगा है। फूलपुर थाने की पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर मासूम का शव बरामद कर लिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, पानी में डूबने की वजह से मासूम की मौत हुई है। जिस मासूम की हत्या की गई, उसके पिता का पिछले सात अक्तूबर को बीमारी से निधन हुआ था।

सरकारी वाहन चालक के पद से सेवानिवृत्त किशोरी लाल फूलपुर थाना के पिंडरा रायतारा गांव की दलित बस्ती में रहते हैं। किशोरी लाल के साथ उनके दिवंगत बड़े बेटे भैयालाल की पत्नी निशा देवी व ढाई वर्ष का पोता कृष्ण कुमार, छोटा बेटा बाबूलाल अपनी पत्नी व बेटी के साथ रहते थे। किशोरी लाल के अनुसार, बुधवार की रात उनका पोता कृष्ण कुमार उन्हीं के पास सोया हुआ था। बृहस्पतिवार की भोर में वह शौचालय गए और लौटकर आए तो कृष्ण कुमार बिस्तर से गायब था। काफी खोजबीन के बाद भी कृष्ण कुमार का पता नहीं लगा तो उन्होंने फूलपुर थाने की पुलिस को सूचना दी। फूलपुर थाने की पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर कृष्ण कुमार की खोजबीन शुरू की।

इस संबंध में गोमती जोन के डीसीपी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष फूलपुर दीपक कुमार राणावत ने जांच शुरू की तो सामने आया कि पिता की संपत्ति को लेकर बाबूलाल के मन में लालच था और वह उनसे अक्सर विवाद भी करता रहता था। बुधवार को भी उसने अपने पिता से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद किया था। उसे डर था कि पिता सारी संपत्ति मासूम कृष्ण कुमार के नाम कर देंगे। इसलिए मासूम भतीजे के प्रति भी उसका व्यवहार अच्छा नहीं रहता था। इसी आधार पर फूलपुर थानाध्यक्ष ने दरोगा संग्राम सिंह व अतुल त्रिपाठी और सर्विलांस टीम के दरोगा आदित्य कुमार मिश्रा के साथ जांच करने के बाद बाबूलाल को पकड़ा। बाबूलाल से कड़ाई से पूछताछ शुरू की गई तो वारदात की गुत्थी परत दर परत सुलझती चली गई। डीसीपी गोमती जोन ने घटना के त्वरित खुलासे के लिए फूलपुर थानाध्यक्ष और उनकी टीम को 10 हजार रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया।

हत्यारोपी व एक बेटी के पिता 30 वर्षीय बाबूलाल ने पुलिस को बताया कि उसके बड़े भाई भैयालाल का निधन बीते सात अक्तूबर को बीमारी से हुआ था। उसके पिता भतीजे कृष्ण कुमार को ज्यादा मानते थे। उसे लगता था कि वह अपनी लगभग तीन बीघा जमीन और बैंक में जमा नकदी कृष्ण कुमार के नाम कर देंगे। वह चाहता था कि पिता जमीन और नकदी में उसे उसका हिस्सा दे दें, लेकिन वह उसकी बात नहीं सुनते थे। बड़े भाई का निधन हुआ तो उसे लगा कि कृष्ण कुमार रास्ते से हट जाए तो सब कुछ उसका हो जाएगा।
पुलिस के मुताबिक बाबूलाल ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थीं। उसने कृष्ण कुमार की हत्या की योजना बनाई और उचित अवसर तलाशने लगा। बुधवार की रात उसने देखा कि कृष्ण कुमार उसके पिता के साथ सोया हुआ था। बृहस्पतिवार की भोर में उसने पिता को शौचालय के लिए जाते देखा तो कृष्ण कुमार को उनके बिस्तर से गोद में उठा लिया। कृष्ण कुमार को लेकर वह घर से लगभग 800 मीटर दूर एक पुराने कुएं पर गया और उसी में उसे फेंक दिया। वह वहां तब तक खड़ा रहा जब तक कि उसे इस बात की पुष्टि नहीं हो गई कि बच्च मर गया है। इसके बाद वह घर आया और अपने कमरे में जाकर सो गया।
फूलपुर थानाध्यक्ष दीपक कुमार राणावत ने बताया कि बाबूलाल बच्चे की खोजबीन में भी अपने पिता के साथ लगा हुआ था। वह कहीं से भी यह नहीं जाहिर होने देना चाह रहा था कि मामूम को उसी ने कुएं में फेंका है। बाबूलाल अपने मोबाइल की मदद से पकड़ा गया। ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर बाबूलाल की भूमिका की जांच शुरू की गई तो सबसे पहले उसके मोबाइल का कॉल डिटेल रिकॉर्ड और उसकी लोकेशन खंगाली गई। सामने आया कि बृहस्पतिवार को भोर में चार बजे से ही बाबूलाल का मोबाइल एक्टिव मोड में था और उसकी लोकेशन गांव में ही थोड़ी-थोड़ी देरी के अंतराल में बदल रही थी। पूछताछ के दौरान बाबूलाल ने गुमराह करने की कोशिश की तो उसे बृहस्पतिवार की सुबह की उसके मोबाइल की लोकेशन के बारे में बताया गया। इसके बाद पूछताछ में वह टूट गया और पुलिस टीम को ले जाकर कुएं से शव बरामद कराया।
13 दिन पहले पति की मौत और फिर इकलौते बेटे की हत्या के बाद निशा देवी की हालत बेसुधों जैसी थी। परिवार की महिलाएं निशा देवी को बड़े ही मुश्किल से संभाले हुए थीं। वह बार-बार सिर्फ यही रट रही थी कि अब हम किसके लिए और क्यों जिएं…? हमारा तो सब कुछ बर्बाद हो गया…। यह सब करके भला बाबूलाल को क्या मिला…? मेरा लाल मेरे पास सोया होता तो शायद उसकी जान बच जाती…। उधर, 76 वर्षीय किशोरी लाल ने कहा कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि ऐसा दिन देखने को मिलेगा। बड़े बेटे की मौत के गम से उबर भी नहीं पाया था कि छोटे बेटे की करतूत ने पूरे परिवार को ही बिखेर कर रख दिया। समझ में नहीं आ रहा है कि ऐसा हमारे साथ क्यों हुआ…?

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...