Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP किशोरी का अपहरण करने वाले दो दोषियों को पांच साल की सुनाई...

किशोरी का अपहरण करने वाले दो दोषियों को पांच साल की सुनाई सजा, 12 हजार रुपये का लगाया जुर्माना

उत्तर प्रदेश। मैनपुरी में 14 साल पहले एक किशोरी का अपहरण करने वाले दो दोषियों को स्पेशल जज ईसी एक्ट जयप्रकाश ने पांच-पांच साल की सजा सुनाई है। उन पर 12-12 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। करहल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी 25 अगस्त 2010 को अपनी छोटी बहन के साथ गांव के बाहर शौच के लिए गई थी। खेत से ही उसकी बुआ की बीमारी के नाम पर उसको छोटू निवासी नई आबादी गोबर चौकी रोशन नगर थाना ताजगंज जिला आगरा तथा वीरेंद्र निवासी कायस्थान थाना सकीट जिला एटा अपने साथ ले गए।

किशोरी के पिता ने दोनों के खिलाफ अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने जांच करके दोनों के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में भेज दी। मुकदमे की सुनवाई स्पेशल जज ईसी एक्ट जयप्रकाश के न्यायालय में हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से वादी, पीड़िता, विवेचक, चिकित्सक सहित गवाहों ने गवाही दी। गवाही के आधार पर दोनों को किशोरी का अपहरण करने का दोषी पाया गया। स्पेशल जज ईसी एक्ट जयप्रकाश ने दोनों को पांच पांच साल की सजा सुनाई है। उन पर 12-12 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

स्पेशल जज ईसी एक्ट जयप्रकाश ने आदेश में लिखा है कि जुर्माने की धनराशि में से आधी धनराशि पीड़िता को मुआवजा के रूप में दी जाएगी। जुर्माने की 24 हजार रुपये की धनराशि में से 12 हजार रुपया पीड़िता को दिए जाएगे। किशोरी ने अपनी गवाही में छोटू और वीरेंद्र के खिलाफ अपहरण करने की गवाही दी थी। बताया था कि उसकी बुआ सकीट जिला एटा में रहती हैं। वीरेंद्र भी सकीट का रहने वाला है। उसको आगरा में छोटू के मकान में बंधक बनाकर रखा गया था।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...