Wednesday, July 15, 2026
Home Crime India हिसार में फाइनेंसर से परेशान होकर व्यवसायी ने की आत्महत्या, पुलिस जांच...

हिसार में फाइनेंसर से परेशान होकर व्यवसायी ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

हिसार- हिसार के ठंडी सड़क क्षेत्र स्थित सुदामा नगर में रहने वाले आरा मशीन संचालक राजीव कालिया ने कथित रूप से फाइनेंसर की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। 45 वर्षीय राजीव के बेटे नकुल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नकुल ने पुलिस को बताया कि उनके पिता लंबे समय से भिवानी जिले के रोहनात गांव निवासी विजेंद्र गिल से आर्थिक लेनदेन के चलते मानसिक तनाव में थे। राजीव ने 25 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक को तीन पृष्ठों की लिखित शिकायत देकर विजेंद्र के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।

शिकायत में राजीव ने उल्लेख किया था कि उन्होंने वर्ष 2012 में विजेंद्र से 17 लाख रुपये उधार लिए थे, जो पूर्व पार्षद मान सिंह चौहान और प्रदीप गर्ग को दिए गए थे। राजीव ने खुद को इस लेनदेन में गारंटर बताया था। उन्होंने 2012 से 2018 तक हर महीने 7 प्रतिशत ब्याज नकद में चुकाया। 2018 में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ कि मूलधन लौटाने के बाद कोई अतिरिक्त ब्याज नहीं लिया जाएगा। बावजूद इसके, विजेंद्र ने लगातार दबाव बनाकर ब्याज वसूली जारी रखी।

राजीव ने शिकायत में यह भी बताया था कि विजेंद्र ने उनसे खाली चैक और बैंक पासबुक पर हस्ताक्षर करवा लिए थे और एक चैक बाउंस होने पर मामला दर्ज करवा दिया। उन्होंने विजेंद्र द्वारा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया था। 9 नवंबर को राजीव ने आत्महत्या कर ली।

जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विजेंद्र गिल ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, “राजीव मेरे पुराने सहपाठी थे और हमारे बीच कुछ वर्षों पहले पैसों का लेनदेन हुआ था, जिस पर समझौता हो चुका था। राजीव ने तीन चैक दिए थे जो बाउंस हो गए, इसलिए मैंने अदालत में केस दायर किया। पिछले तीन वर्षों से हमारा कोई संपर्क नहीं था। मुझे नहीं पता कि इस मामले में मेरा नाम क्यों लिया जा रहा है।”

वहीं एक अन्य व्यक्ति, जो पेशे से वकील हैं, ने कहा, “राजीव मुझसे कानूनी सलाह लेने आते थे, लेकिन उनके और विजेंद्र के बीच के लेनदेन की मुझे कोई जानकारी नहीं है। शिकायत में मेरा नाम क्यों आया, यह मुझे स्पष्ट नहीं है।”

RELATED ARTICLES

अवैध मादक पदार्थो के साथ पांच नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से 30 लाख ₹ से अधिक मूल्य की 100.73 ग्राम स्मैक तथा 500 ग्राम चरस हुई बरामद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

पैनेसिया अस्पताल में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से करीब 3 लाख रूपए कीमत का चोरी का माल हुआ बरामद देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने पैनेसिया अस्पताल में हुई...

मोबाइल स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से घटना में छीना गया मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त वाहन हुआ बरामद देहरादून। प्रेमनगर थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की घटना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

अवैध मादक पदार्थो के साथ पांच नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से 30 लाख ₹ से अधिक मूल्य की 100.73 ग्राम स्मैक तथा 500 ग्राम चरस हुई बरामद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

पैनेसिया अस्पताल में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से करीब 3 लाख रूपए कीमत का चोरी का माल हुआ बरामद देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने पैनेसिया अस्पताल में हुई...

मोबाइल स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से घटना में छीना गया मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त वाहन हुआ बरामद देहरादून। प्रेमनगर थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की घटना...

ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 20 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'ड्रग्स फ्री देवभूमि' विजन को साकार करने के लिए दून पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है। वरिष्ठ...

सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, डालनवाला पुलिस ने की कार्रवाई

देहरादून । राजधानी देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में एमडीडीए की सीलिंग कार्रवाई के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो गई। मौके...

फरीदाबाद में पुलिस का 3 दिवसीय महा-अभियान, 227 भगोड़ों समेत 417 अपराधी गिरफ्तार

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस ने जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर पूरी तरह से नकेल कसने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस...

फरीदकोट में दिनदहाड़े घर में घुसकर दिव्यांग महिला की बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

फरीदकोट: पंजाब के फरीदकोट शहर के भीड़भाड़ वाले मोहल्ला जानियां से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ सोमवार दोपहर को...

1.47 करोड़ के डिजिटल अरेस्ट घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 50 लाख का लाभार्थी खाताधारक हरियाणा से गिरफ्तार

1.47 करोड रूपये के डिजिटल अरेस्ट केस में एसटीएफ. की साईबर टीम कुमाऊं की एक ओर बडी कार्यवाही माननीय न्यायालय से अभियुक्त के विरूद्ध जारी...

पोक्सो मामले में 25 हजार का इनामी आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

एसएसपी देहरादून की लीडरशीप में अपराधियों पर सख्त दून पुलिस अभियुक्त पोक्सो एक्ट में चल रहा था वांछित पुलिस से बचने के लिये अभियुक्त लगातार बदल...

धर्मनगरी में जाली नोटों के नेटवर्क का भंडाफोड़, 14 दिन में 12 आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में रोजाना आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और बाजारों में होने वाले नकदी के बड़े कारोबार की आड़ में नकली नोटों का...