Sunday, September 20, 2026
Home Crime India जमीनी विवाद में भाई को जिंदा जलाने का किया प्रयास, हालत गंभीर,...

जमीनी विवाद में भाई को जिंदा जलाने का किया प्रयास, हालत गंभीर, आरोपी फरार

मुजफ्फरपुर। जमीनी विवाद में सगे भाई ने अपने भाई को जिंदा जलाने का किया प्रयास। पीड़ित को गंभीर हालत में एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है। यह घटना जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के केशोपुर पदमौल की है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद सभी आरोपी घर को छोड़कर फरार हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, दो भाई रमेश भगत और दिनेश भगत में पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा है। इसको लेकर दोनों में लगातार मारपीट हुआ करती थी। देर रात को अपने घर के बरामदे में सो रहे रमेश भगत (60) को वहां पहुंचे तीन-चार लोगों ने चंगेली में आग लगाकर मुंह और देह दबाकर जिंदा जलाने की कोशिश की। चीख को सुन परिजन दौड़ पड़े और किसी तरह से रमेश भगत की जान बचाई। उसके बाद आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां रमेश भगत की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पूरा मामला जिला कुढ़नी थाना क्षेत्र के केशोपुर पदमौल मार्ग स्थित फतेपुर पुल के पास की बताई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटना को लेकर पीड़ित रमेश भगत के बेटे जितेंद्र कुमार ने बताया कि मेरे चाचा द्वारा कई माह से मेरी जमीन पर कब्जे को लेकर मारपीट की जा रही थी। अब इतनी ज्यादा हद बढ़ गई तो देर रात को चाचा दिनेश भगत कई लोग के साथ में आए थे और आग लगाकर पिता को जिंदा जलाने का प्रयास किया। हम पिता की आवाज सुन दौड़ पड़े तो देखा कि उनके शरीर पर चंगेली से ढक कर मारने के लिए आग लगाई गई थी। उसके बाद किसी तरह उनको बचाकर अस्पताल लाए हैं, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। हमारा नया घर बन रहा है, जिसको लेकर के चाचा नाराज हैं।

पूरे मामले में कुढ़नी थाना के प्रभारी रवि प्रकाश ने बताया कि थाना क्षेत्र में दो परिवारों में जमीन विवाद चल रहा है। देर रात एक शख्स को जलाने का प्रयास किया गया है। अभी पीड़ित का इलाज एसकेएमसीएच मेडिकल अस्पताल में कराया जा रहा है। पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन दिया गया है। आरोपी पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, छापामारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...