Saturday, September 19, 2026
Home Crime India बेटी का पीछा करने से रोकने पर घर में जबरन घुसकर की...

बेटी का पीछा करने से रोकने पर घर में जबरन घुसकर की मारपीट, तीन युवकों को किया गिरफ्तार

पंजाब। फगवाड़ा में रंजिश के चलते एक घर में जबरन घुसकर मारपीट करने के मामले में थाना सिटी पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी फगवाड़ा रूपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि प्रेमचंद निवासी चाचौकी ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करता है और उसके तीन बच्चे (एक लड़की और दो लड़के) हैं। उसकी बड़ी लड़की जालंधर के एक अस्पताल में नौकरी करती है। प्रेमचंद के अनुसार एक युवक रशपाल सिंह निवासी नवा खैरा बेट थाना फिल्लौर उसकी लड़की का पीछा करता था। उसने राशपाल को ऐसा करने से रोका था।

उन्होंने बताया कि 15 अगस्त की रात को वह अपने परिवार के साथ घर में सोए हुए थे। किसी ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया तो उसके बड़े लड़के जसपाल ने दरवाजा खोला। अचानक रशपाल सिंह उर्फ काला अपने अन्य साथियों के साथ उसके घर में जबरी दाखिल हो गया और गाली गलौज करते हुए उनके ऊपर हमला करके उन्हें घायल कर दिया। प्रेमचंद के अनुसार उसके शोर मचाने पर मोहल्ले वाले इकट्ठे हो गए और आरोपी मौके से फरार हो गए। एसपी रूपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि आरोपी रशपाल सिंह उर्फ काला, सुखजिंदर उर्फ राजू, सनी के खिलाफ थाना सिटी में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है। तीनों को थाना सिटी के एसएचओ जतिंदर कुमार ने पुलिस पार्टी सहित गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...