Sunday, September 20, 2026
Home Crime India जमीन के विवाद में युवक की पीट-पीटकर की हत्या, चाचा, चाची, दो...

जमीन के विवाद में युवक की पीट-पीटकर की हत्या, चाचा, चाची, दो चचेरी बहनों सहित आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज

हरियाणा। हिसार के गांव भाटला में जमीन के विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने मृतक के चाचा, चाची, दो चचेरी बहनों सहित आठ लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करवाया है। घटना शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे युवक के घर के पास हुई। पुलिस को दी शिकायत में भरत सिंह ने बताया कि उसका बेटा 37 वर्षीय सुरेंद्र घर से महजत गांव में धान की पौध लेने के लिए गया था। पौध लेकर लौटते समय रास्ते में उसको चाची पूनम, चाचा बलवंत, उनकी बेटी नीता व भतेरी, जयबीर, चामर, भग्गू व लीलू ने पकड़ लिया। जिसके बाद सभी आरोपी सुरेंद्र के साथ मारपीट करने लगे।

जब सुरेंद्र ने शोर मचाया तो उसका भाई रामफल उसे बचाने के लिए आया। रामफल को आता देख सभी आरोपी लीलू के मकान में घुस गए। मारपीट के बाद सुरेंद्र बेहोश हो गया। वाहन का प्रबंध कर उसे हांसी के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सुरेंद्र खेतीबाड़ी का काम करता था और वह घर में अकेला कमाने वाला था।

सुरेंद्र विवाहित था। परिवार में उसकी पत्नी, एक बेटा व दो बेटी हैं। पुलिस ने पूनम, बलवंत, नीता, भतेरी, जयबीर, चामर, भग्गू व लीलू के खिलाफ धारा 191(2),190,126 (2) ,103(1) के तहत मामला दर्ज किया है। भाटला चौकी इंचार्ज एएसआई महेंद्र ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद था। चाचा की बेची गई जमीन को सुरेंद्र व उसके अन्य परिजनों ने खरीद लिया था। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...