देवा, बाराबंकी। एसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर मादक पदार्थ तस्करो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना देवा पुलिस टीम द्वारा 03 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 845 ग्राम अवैध स्मैक, 01 अदद मोटर साइकिल व नगदी बरामद की गयी है। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 80 लाख 45 हजार रूपये बतायी जा रही है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में थाना देवा पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इन्टेलीजेन्स के आधार पर 03 मादक पदार्थ तस्करों बिरजू पुत्र दीन बन्धु रावत निवासी ग्राम अहिबनपुर थाना सदरपुर जनपद सीतापुर, धनेश पुत्र हरिहर पासी निवासी ग्राम दहला थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर व इन्द्रेश पुत्र ओमकार पासी निवासी ग्राम चन्दौली थाना थानगांव जनपद सीतापुर को देवा कुर्सी रोड मित्तई नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।
जामातलाशी में तीनों के पास से कुल 845 ग्राम अवैध स्मैक, 01 अदद मोबाइल फोन, 1450/- रूपये नगद बरामद किया गया। तस्करों के पास से मिली मोटर साइकिल यूपी 32 एनवाई 8893 को भी पुलिस ने कब्ज़े में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक अभियुक्तगण द्वारा आस-पास के जनपदों के लोगों को स्मैक बेचा जाता है। अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।







