Thursday, March 19, 2026
Home Crime India मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी में तीन दोस्तों ने युवक की...

मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी में तीन दोस्तों ने युवक की पीट- पीटकर की हत्या, केस दर्ज

हरियाणा।  मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी में तीन दोस्तों ने एक युवक पर हमला कर दिया। युवक के सिर पर ईंटों से कई वार किए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने युवक को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हत्या की सूचना पर पुलिस ने गांव में पहुंचकर जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने गहनता से घटना स्थल की छानबीन की। उधर, मृतक के परिजनों की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

वारदात थाना रादौर क्षेत्र के टोपरा गांव में हुई। जानकारी के मुताबिक, गांव के बाहर आंगनबाड़ी केंद्र में रमन तीन युवकों पारस, सचिन और मुस्तकीम शुक्रवार देर शाम आंनगबाड़ी केंद्र के पास थे। जहां पर उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद पारस, सचिन और मुस्तकीम ने रमन के सिर पर ईंटों से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हमला करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए।

घायल रमन को आंगनबाड़ी में पड़ा देखकर पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। जिसके बाद पुलिस और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। रमन की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया। जहां पर शनिवार को उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर डीएसपी रादौर सीन ऑफ क्राइम टीम के साथ गांव में पहुंचे और घटना स्थल का गहनता से निरीक्षण किया। उधर, परिजनों की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रादौर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

दो दिन पहले भी हुआ था विवाद, फोन पर बुलाया था रमन को
पुलिस के मुताबिक, मृतक रमन का दो दिन पहले भी आरोपियों के साथ विवाद हुआ था। उसी विवाद को लेकर सभी एक साथ बैठे थे। इसी बीच उनके बीच में कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद आरोपियों ने रमन पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। उधर, परिजनों का कहना है कि शुक्रवार शाम को रमन घर पर था। उसे फोन कर बुलाया गया था। रमन के चचेरे भाई अमन ने बताया कि रमन का पैसे को लेकर विवाद था।

अधिकारी के अनुसार
पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवकों ने एक युवक पर हमला कर घायल कर दिया है। सूचना पर तुंरत मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पीजीआई में उपचार के दौरान घायल की मौत हुई। तीन आरोपियों ने केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। -आशीष चौधरी, डीएसएपी रादौर।

RELATED ARTICLES

व्हाट्सएप ग्रुप से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा रैकेट, मास्टरमाइंड राघवेंद्र सिंह गिरफ्तार

वाराणसी:ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए...

गया एयरपोर्ट पर फिर ड्रग्स का बड़ा खुलासा, थाई फ्लाइट से 25 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

गया जी: बिहार का गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक बार फिर ड्रग तस्करी के बड़े मामले को लेकर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया...

MP News: घंसौर में NCB-पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, 76 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के घंसौर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार शाम नारकोटिक्स कंट्रोल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

13वीं मंजिल से कूदे ज्योतिषी, फ्लैट में मिला मां का शव

गाजियाबाद - गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र स्थित महागुनपुरम सोसायटी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। विनायक टॉवर में रहने वाले 42 वर्षीय...

गुरुग्राम में बंद घर को बनाया निशाना, 30 लाख के गहने और नकदी चोरी

गुरुग्राम - अर्बन एस्टेट इलाके में एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोर ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घर में घुसकर आरोपी...

कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा

दूसरी पत्नी को लेकर विवाद बना हत्या की वजह देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में प्लास्टिक के कट्टे में मिली अज्ञात महिला की लाश के...

फरीदाबाद में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

फरीदाबाद- फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों...

सुल्तानपुरी में फायरिंग से मचा हड़कंप, फूड स्टॉल बना निशाना

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए...

व्हाट्सएप ग्रुप से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा रैकेट, मास्टरमाइंड राघवेंद्र सिंह गिरफ्तार

वाराणसी:ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए...

गाजियाबाद में मुठभेड़, नेक्सॉन लूट का फरार आरोपी घायल

गाजियाबाद- गाजियाबाद के वेव सिटी इलाके में पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। यह आरोपी हाल ही...

गया एयरपोर्ट पर फिर ड्रग्स का बड़ा खुलासा, थाई फ्लाइट से 25 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

गया जी: बिहार का गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक बार फिर ड्रग तस्करी के बड़े मामले को लेकर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया...

MP News: घंसौर में NCB-पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, 76 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के घंसौर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार शाम नारकोटिक्स कंट्रोल...

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...