Monday, September 21, 2026
Home Crime UP किसान की हत्या के मामले में तीन दोषियों को सुनाई उम्रकैद की...

किसान की हत्या के मामले में तीन दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा

अलीगढ़। जेल से छूटे हत्यारोपी किसान की हत्या में अदालत ने तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। वहीं, तीन लोगों को बरी कर दिया। सजा पाने वाले तीनों आपस में जीजा-साले हैं। एडीजे प्रथम सुभाष चंद्रा की अदालत ने तीनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अर्थदंड की राशि मृतक की पत्नी को देने का आदेश दिया है। विजयगढ़ के गांव आलमपुर की ब्रजबाला ने बताया था कि 27 दिसंबर 2012 की सुबह करीब साढ़े आठ बजे उनके पति विनोद कुमार घर से खेत पर जा रहे थे। रास्ते में गणेश पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगा।

इतने में गणेश के घर पर बैठे उसके साले हरीश उर्फ हरीबाबू निवासी गांव विजवानी थाना बरसाना मथुरा, बहनोई प्रेमबल्लभ पुराना डाकखाना यमुना रोड थाना बल्देव मथुरा, गणेश की पत्नी कमलेश, चाचा के बेटे तेजप्रकाश व योगेश निवासी लोधी विहार लाइसेंसी बंदूक लेकर दौड़ पड़े। विनोद ने घर में आकर जान बचाने का प्रयास किया तो फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद लाठी-डंडों से पीटा। सभी ने छत पर चढ़कर उन पर लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी व बंदूक की बटों से हमला किया। मेडिकल कॉलेज में विनोद को मृत घोषित किया गया।

पुलिस विवेचना में उजागर हुआ कि इस घटना से डेढ़ वर्ष पहले विनोद पर गणेश के परिवार के युवक की हत्या का आरोप लगा था। जिसमें जेल जाने के बाद छह माह पहले विनोद छूटा था। मामले में गणेश, प्रेमबल्लभ, हरीश व कमलेश के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई। तेजप्रकाश व योगेश के नाम निकाल दिए गए। मगर अदालत में दोनों को तलब किया गया। सत्र परीक्षण के दौरान साक्ष्यों व गवाही के आधार पर मंगलवार को गणेश, प्रेमबल्लभ व हरीश को दोषी करार दिया गया। वहीं, कमलेश, तेजप्रकाश व योगेश को बरी कर दिया। वादिया ब्रजबाला ने कहा है कि उन्होंने फांसी की मांग उठाई थी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...