Friday, September 18, 2026
Home Crime UP छात्रा को घर में घुसकर जिंदा जलाने की घटना में तीन आरोपियों...

छात्रा को घर में घुसकर जिंदा जलाने की घटना में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सुनाई सजा

मैनपुरी। कुरावली में 13 दिसंबर 2017 को बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा को घर में घुसकर जिंदा जलाने की घटना में सोमवार को अदालत से फैसला आया। तीन आरोपियों को एडीजे विशेष पॉक्सो जितेंद्र मिश्रा की कोर्ट से दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। वहीं, एक महिला आरोपी को साक्ष्यों के अभाव में दोष मुक्त कर दिया गया। आरोपियों पर गैंगरेप का भी आरोप था। मगर, वह साक्ष्यों के अभाव में सिद्ध नहीं हो सका।

वारदात 13 दिसंबर 2017 की है। बीएससी प्रथम वर्ष की 18 वर्षीय छात्रा शाम को अपने घर में कमरे में टीवी देख रही थी। तभी कस्बा कुरावली के आशीष गुप्ता उर्फ पकौड़ी पुत्र सुनील गुप्ता व सचिन गुप्ता पुत्र राम मिस्टर गुप्ता और पंचम सिंह उर्फ पंछी पुत्र गोविंद सिंह निवासी महाजनान, कुरावली कमरे में घुसे और बोतल से केरोसिन उड़ेलकर छात्रा को जला दिया था। चीख पुकार पर छात्रा के परिजन व गांव वाले जुटे। आनन-फानन में आग बुझाकर जिला अस्पताल ले गए। करीब 40 फीसदी तक झुलसी छात्रा को वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया था।

छात्रा जिंदगी-मौत से लंबे संघर्ष के बाद उपचार कराकर जिंदा अपने घर लौटी थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों सहित विवेचना में सामने आई एक महिला आरोपी को भी मुकदमे में शामिल कर चारों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। कोर्ट में अभियोजन की ओर से अभिषेक गुप्ता और अनूप यादव ने साक्ष्य और गवाहों को पेश कराया। कोर्ट में गैंगरेप सिद्ध नहीं हुआ। इधर, महिला आरोपी भी साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट ने बरी कर दी है। कोर्ट ने आशीष गुप्ता उर्फ पकौड़ी, सुनील गुप्ता व सचिन गुप्ता को कोर्ट ने आजीवन कारावास सहित 33-33 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया है। जुर्माने की पूरी धनराशि पीड़िता को अदा करने के आदेश दिए हैं।

छात्रा की मां ने मुकदमा दर्ज कराया था। वारदात के मूल में आरोप लगाया था कि उसकी बेटी से करीब 6 माह से आरोपी सामूहिक दुष्कर्म करते आ रहे थे। बेटी नाबालिग थी। उसके मना करने पर आरोपी ब्लैकमेल करने लगे थे। अपने अन्य साथियों संग भी गलत काम कराने के लिए कहने लगे। बेटी गुमसुम रहने लगी थी। जब बेटी से पूछा गया तो उसने पूरी दास्तान बताई थी। घटना वाले दिन बेटी थाने में शिकायत के लिए गई थी। यह बात आरोपियों को पता लग गई। इसी के चलते उन्होंने घर में घुसकर बेटी पर केरोसिन डालकर आग लगाई थी। घटना के समय घर में दो बेटियां और सास थी। उन्होंने आग बुझाई थी। इधर, कोर्ट में पुलिस दुष्कर्म के समर्थन में मजबूत साक्ष्य पेश नहीं कर सकी। इसके चलते आरोपियों पर यह आरोप सिद्ध नहीं हुआ। कोर्ट ने आरोपियों को जानलेवा हमले सहित अन्य धाराओं में दोषी पाते हुए सजा सुनाई।

पीड़िता छात्रा के भाई ने विवेचना के दौरान पुलिस को बताया था कि गांव की एक महिला बहन को बहाने से अपने घर में बुलाती थी। वहां उसके साथ गलत काम कराती थी। भाई के बयानों के आधार पर पुलिस ने महिला को आरोपी बनाते हुए उसके खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल की थी। मगर, कोर्ट में उसके खिलाफ भी पर्याप्त साक्ष्य और गवाह नहीं मिले। इसके चलते उसे बरी कर दिया गया।

बीएससी की छात्रा को जिंदा जलाने की कोशिश में आरोपियों के खिलाफ घटना के अगले दिन मुकदमा दर्ज हुआ था। उस वक्त इस वारदात ने प्रदेश की राजनीति में भी भूचाल ला दिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच सहित चार टीमें लगाई गई थीं। एसपी राजेश एस थे। उन्होंने एसओ कुरावली की इस मामले में लापरवाही पाई थी। दरअसल, छात्रा जब थाने पहुंची तो उससे तहरीर नहीं ली गई थी। इतना ही नहीं, एसओ ने शुरुआत में मामले में गंभीरता नहीं दिखाई थी। वारदात वाली रात तत्काल एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने कुरावली थाने के एक दरोगा को सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा और पीड़िता के परिजनों से घटना की रिपोर्ट ली। इसके बाद देर रात तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। एसपी राजेश एस और एएसपी कुरावली थाने में ही डेरा जमाए रहे थे।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...