पलवल। एक घर में काम कर रहे मजदूर ने 12 वर्षीय बच्चों को इतना डरा दिया कि वह सदमे में चला गया। हालात यह है कि आरोपी का नाम लेते ही बच्चा बेहोश हो जाता है। आरोपी बच्चे के साथ अश्लील हरकत करता था और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर डराता था। थाना पुलिस ने बच्चे के पिता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। थाना प्रभारी तेजपाल के अनुसार, एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह मकान की चिनाई का काम करा रहा है।
उसके 12 व 10 वर्षीय दो बेटे हैं, जो घर पर ही रहते हैं। उसके यहां चिनाई का काम गांव पातली खुर्द निवासी कल्याण कर रहा है। आरोप है कि मजदूर कल्याण उसके बेटों के साथ अश्लील हरकत करता है तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता है। आरोपी ने उसके 12 वर्षीय बेटे को इतना डरा दिया है कि वह कल्याण का नाम लेते ही बेहोश हो जाता है। छोटे बेटे ने आरोपी द्वारा अश्लील हरकत करने की बात बताई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।







