Tuesday, July 14, 2026
Home Crime Uttarakhand छत के रास्ते दुकानों में घुसे चोर, 7.84 लाख नकदी समेत लाखों...

छत के रास्ते दुकानों में घुसे चोर, 7.84 लाख नकदी समेत लाखों का माल पार

 रुद्रपुर – मुख्य बाजार की मटके वाली गली में देर रात नकाबपोश चोरों ने चार बड़े शोरूम को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर रेड चीफ, ब्लैकबेरी, स्पाईकर और ग्लोबल रिपब्लिक शोरूम से करीब 7.84 लाख रुपये की नकदी के साथ महंगे जूते, कपड़े, बेल्ट और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद व्यापारियों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, चोर पास के एक निर्माणाधीन भवन की छत के रास्ते सबसे पहले रेड चीफ शोरूम में दाखिल हुए। वहां उन्होंने छत का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और नकदी सहित महंगे जूते और कपड़े चोरी कर लिए। इसके बाद बदमाश छतों के रास्ते अन्य शोरूमों तक पहुंचे और एक-एक कर सभी दुकानों के ताले तोड़ डाले।

स्पाईकर शोरूम से नकदी, कपड़े, बेल्ट, अंडरगारमेंट्स और लैपटॉप चोरी किए गए, जबकि ब्लैकबेरी शोरूम से करीब ढाई लाख रुपये नकद और लाखों का माल गायब मिला। ग्लोबल रिपब्लिक शोरूम से भी लगभग 4.80 लाख रुपये की नकदी चोरी होने की बात सामने आई है।

सुबह जब शोरूम मालिक और कर्मचारी पहुंचे तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा था और गल्लों से नकदी गायब थी। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटाए गए हैं।

सीसीटीवी फुटेज में तीन नकाबपोश चोर वारदात को अंजाम देते दिखाई दिए हैं। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं चोरी की इस बड़ी घटना के बाद बाजार की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त पर भी सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि चोर करीब तीन घंटे तक वारदात करते रहे और पुलिस को भनक तक नहीं लगी।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की है। पुलिस और एसओजी की कई टीमें सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिए आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

RELATED ARTICLES

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से 454 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीती के दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते नशा तस्कर देहरादून। मुख्यमंत्री...

केदारनाथ हेली बुकिंग के नाम पर ठगी, 200 से ज्यादा फर्जी वेबसाइट बंद, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

देहरादून-  चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर की जा रही साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का उत्तराखंड एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है।...

विधि-विधान के साथ आज खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

गोपेश्वर - भगवान शिव के जयघोष और भक्तों की श्रद्धा के बीच चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली रविवार को अपने शीतकालीन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 20 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'ड्रग्स फ्री देवभूमि' विजन को साकार करने के लिए दून पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है। वरिष्ठ...

सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, डालनवाला पुलिस ने की कार्रवाई

देहरादून । राजधानी देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में एमडीडीए की सीलिंग कार्रवाई के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो गई। मौके...

फरीदाबाद में पुलिस का 3 दिवसीय महा-अभियान, 227 भगोड़ों समेत 417 अपराधी गिरफ्तार

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस ने जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर पूरी तरह से नकेल कसने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस...

फरीदकोट में दिनदहाड़े घर में घुसकर दिव्यांग महिला की बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

फरीदकोट: पंजाब के फरीदकोट शहर के भीड़भाड़ वाले मोहल्ला जानियां से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ सोमवार दोपहर को...

1.47 करोड़ के डिजिटल अरेस्ट घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 50 लाख का लाभार्थी खाताधारक हरियाणा से गिरफ्तार

1.47 करोड रूपये के डिजिटल अरेस्ट केस में एसटीएफ. की साईबर टीम कुमाऊं की एक ओर बडी कार्यवाही माननीय न्यायालय से अभियुक्त के विरूद्ध जारी...

पोक्सो मामले में 25 हजार का इनामी आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

एसएसपी देहरादून की लीडरशीप में अपराधियों पर सख्त दून पुलिस अभियुक्त पोक्सो एक्ट में चल रहा था वांछित पुलिस से बचने के लिये अभियुक्त लगातार बदल...

धर्मनगरी में जाली नोटों के नेटवर्क का भंडाफोड़, 14 दिन में 12 आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में रोजाना आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और बाजारों में होने वाले नकदी के बड़े कारोबार की आड़ में नकली नोटों का...

श्री बद्रीनाथ धाम में वित्तीय अनियमितता मामले में SIT जांच के बाद मंदिर समिति का कार्मिक देहरादून से गिरफ्तार

देहरादून।  श्री बद्रीनाथ धाम में थाली भेंट की धनराशि एवं अन्य भेंट सामग्री में वित्तीय अनियमितता के मामले में चमोली पुलिस ने अभियुक्त प्रमोद...

सहारनपुर में सिर्फ ₹30 के किराए के विवाद में ई-रिक्शा चालक की चाकू गोदकर हत्या, इलाके में सनसनी

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ महज 30 रुपये...

दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में युवक की मौत, इलाके में तनाव

गम्हरिया : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया अंतर्गत शिवनारायणपुर स्थित एक मैदान में बीते रविवार की देर रात दो गुटों के बीच हुए हिंसक...