Thursday, September 17, 2026
Home Crime India अंबिकापुर में गर्भवती पत्नी की हत्या का आरोप, अस्पताल से फरार हुआ...

अंबिकापुर में गर्भवती पत्नी की हत्या का आरोप, अस्पताल से फरार हुआ पति

अंबिकापुर- छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। भिठीकला गांव में एक पति पर अपनी तीन माह की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी पति अस्पताल से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर भिठीकला निवासी प्रदीप अगरिया का अपनी 23 वर्षीय पत्नी हीराबाई से विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के बाद आरोपी ने पत्नी के साथ बुरी तरह मारपीट की। दंपती की पांच वर्षीय बेटी ने भी पुलिस को बताया कि उसके पिता ने उसकी मां को बेरहमी से पीटा था।

बताया जा रहा है कि महिला के बेहोश होने पर आरोपी उसे बाइक से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां उसने डॉक्टरों को सड़क हादसे में घायल होने की कहानी बताई, लेकिन जांच के दौरान डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पत्नी की मौत की जानकारी मिलते ही आरोपी अस्पताल परिसर से फरार हो गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर पर 16 चोटों के निशान मिलने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा निजी अंगों में गंभीर चोटें भी पाई गई हैं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल से खून के धब्बे और महिला को घसीटने के निशान मिले हैं, जिससे घटना की क्रूरता का अंदाजा लगाया जा रहा है।

मामले की सूचना मिलते ही मणिपुर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने गांव पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

सरगुजा डीआईजी राजेश अग्रवाल ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...