Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP शराब के नशे में धुत बारातियों में जमकर हुई मारपीट, दो युवकों...

शराब के नशे में धुत बारातियों में जमकर हुई मारपीट, दो युवकों की मौत

प्रतापगढ़। द्वारचार के लिए उठी बारात में डांस के दौरान चेन छिनैती की बात को लेकर शराब के नशे में धुत बारातियों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में पंजाब से रिश्तेदार के यहां बरात में शामिल होने आए युवक समेत दो की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल भी हुआ है। पुलिस ने पूछताछ के लिए बरात पक्ष के पंद्रह लोगों को थाने ले गई है। पुलिस की मौजूदगी में विवाह की रस्म पूरी कराई गई। लालगंज कोतवाली के चकौडिय़ा गांव निवासी विदेशी गौतम की बेटी अनीता की शादी लीलापुर के तिना गिरधर सहाय के दुखी गौतम के बेटे मनोज कुमार से तय थी। शनिवार को बारात चकौडिय़ा आई थी। रात ग्यारह बजे के करीब द्वारचार के लिए बाराती नाचते गाते रवाना हुए। इसी बीच नशे में धुत बारातियों में डांस के दौरान विवाद होने लगा।

डांस के दौरान ही बारातियों को एक पक्ष दूसरे पर चेन छिनैती का आरोप लगाने लगा। इसी बात को लेकर बारातियों के दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में दूल्हे के रिश्तेदार सुल्तानपुर के देलियावां मुसाफिरखान निवासी बाइस वर्षीय पवनदीप, पंजाब के जालंधर निवासी बत्तीस वर्षीय इंद्रप्रीत सिंह एवं पचीस वर्षीय विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पर आधी रात लालगंज कोतवाली नीरज कुमार यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। और घायलों को इलाज के लिए भेजवाया। बाद में घायल पवनदीप की जिला अस्पताल एवं इंद्रप्रीत प्रयागराज एसआरएन पहुंचने पर मौत हो गई। इधर पुलिस करीब पंद्रह बारातियों को पूछताछ के लिए थाने ले गई है।

बारातियों में मारपीट के चलते शादी रुक गई। बाद में पुलिस की मौजूदगी में शादी कर रस्म पूरी कराई गई। रात भर गांव में अफरातफरी का माहौल बना रहा। रविवार की सुबह अपर पुलिस अधीक्ष पश्चिमी संजय राय मौक पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और पुलिस को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...