जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तरियारी गांव में शनि देव के मंदिर का चबूतरा बनाने के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने महिला को पीट कर घायल कर दिया । घायलावस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला समेत चार नामजद आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। तरियारी गांव की बिनु यादव ने कोतवाली में तहरीर दी। पीडि़ता के अनुसार उसके घर के सामने शनि देव मंदिर है जिसमें चबूतरा बनाने के लिए मिट्टी पाट रही थी।
महिला ने आरोप लगाया कि उसी समय मनबढ़ पड़ोसी मनोज यादव, संदीप यादव, कमलेश यादव व मालती ने आकर गालियां देने लगी। और मैं वीडियो रिकॉर्डिंग करने लगी तो आरोपितो ने मोबाइल छीन कर सडक़ पर फेंक दिया। इस मामले में कोतवाली निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि चारों नामजद आरोपित के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। उधर मुकदमा दर्ज होने की खबर लगते ही आरोपित घर छोडक़र भाग गए हैं।







