उत्तर प्रदेश। मुजफ्फरनगर में भोपा थाना क्षेत्र के गांव जौली में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। झगडे़ में बुजुर्ग जुबैदा की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
जौली गांव में कुछ समय से इदरीश और अनीस पक्ष के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार देर रात दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि अनीस पक्ष के लोगों ने धारदार हथियारों से दूसरे पक्ष पर हमला किया, जिसमें जुबैदा 65 पत्नी इदरीश की मौत हो गई।
मृतका के बेटे कासिम ने पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।







