Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP युवक की गला दबाकर की हत्या, सरसों के खेत में मिला शव

युवक की गला दबाकर की हत्या, सरसों के खेत में मिला शव

गोपालगंज। जिले के नगर थाना क्षेत्र के एकडेरवा बलुआ टोला गांव निवासी एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को सरसों के खेत में फेंक दिया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के एकडेरवा बलुआ टोला गांव निवासी मंजूर अली के 22 वर्षीय पुत्र अंसार अली के रूप में की गई है। युवक के मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जाता है कि पिछले सप्ताह अंसार अली की छत पर पड़ोस के ही नामजद युवक ने अपना मोबाइल फेंक दिया था। तभी अंसार अली ने देख लिया और मोबाइल उठाकर उससे पूछताछ करने लगा। उसके बाद दोनों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई। वहीं, स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।

मृतक के पिता मंजूर अली ने बताया कि पूरा परिवार मिलाद में शामिल होने गए थे। देर रात मिलाद में शामिल होकर जब अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में रुककर पेशाब करने लगा। तभी खेत से निकल कर  पड़ोस के ही नामजद चार लोग भाग रहे थे। उसके बाद शक हुआ और आगे बढ़ कर जब देखा तो मेरे ही बेटा का शव पड़ा हुआ था। पहले उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई।

उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह आरोपियों ने मेरी छत पर मोबाइल फेंका था। मेरे बेटा ने देख लिया था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपी एक युवक को मेरे बेटे ने एक थप्पड़ मार दिया था। जिसके कारण आरोपियों ने उसे गला दबाकर हत्या कर दी और सरसों के खेत में शव फेंक दिया गया। उन्होंने बताया कि उसके घर में लड़की है और शक है कि उसने अपना मोबाइल उसी के लिए फेंका था। फिलहाल मोबाइल पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।

वहीं, इस मामले में नगर थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि शव बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों द्वारा मौखिक रूप से हत्या की बात कही है और अपने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। अभी तक लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। प्राप्त आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...