Sunday, September 20, 2026
Home Crime India युवक की बेरहमी से हत्या कर पानी भरे गड्ढे में फेंका शव,...

युवक की बेरहमी से हत्या कर पानी भरे गड्ढे में फेंका शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

बेगूसराय। चकिया थानाक्षेत्र के कसहा वार्ड-14 से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। अपराधियों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को प्लास्टिक के बोरे में बंदकर गांव के एक पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है, जबकि मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक की पहचान कसहा वार्ड-14 निवासी देवेंद्र यादव के बेटे बिट्टू कुमार (19) के रूप में की गई है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि बिट्टू कुमार 19 अक्तूबर को घर से कोचिंग पढ़ने के लिए निकला था, लेकिन उसके बाद वह घर वापस नहीं आया। काफी खोजबीन के बाद भी बिट्टू का कोई पता नहीं चला। दोस्तों से पूछने पर पता चला कि बिट्टू ने उनसे 600 रुपये उधार लेकर पटना जाने की बात कही थी। लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने चकिया थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जानकारी के मुताबिक, 21 अक्तूबर को स्थानीय लोगों ने कसहा गांव स्थित एक पानी भरे गड्ढे में प्लास्टिक के बोरे में एक शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। जब बोरा खोला गया तो उसमें बिट्टू कुमार का सिर और पैर कटा हुआ शव मिला। इस निर्मम हत्या में अपराधियों ने सबूत छिपाने के इरादे से उसका सिर काटकर अलग कर दिया था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बिट्टू की हत्या उसके ही दोस्तों ने की है।

इधर, चकिया थाना अध्यक्ष नीरज कुमार चौधरी ने बताया कि शव का सिर गायब था, जिससे उसकी पहचान में कठिनाई हुई। लेकिन परिजनों ने शव की पहचान बिट्टू कुमार के रूप में की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...