Sunday, September 20, 2026
Home Crime India फ्लैट में मिला युवती का शव, इलाके में फैली सनसनी, जांच शुरू

फ्लैट में मिला युवती का शव, इलाके में फैली सनसनी, जांच शुरू

अजमेर। किशनगढ़ में हरमाड़ा चौराहा के पास स्थित एसआरएस टॉवर में सोमवार देर शाम को एक फ्लैट में युवती का शव मिलने सनसनी फैल गई। घटना के बाद से फ्लैट में रहने वाला कैलाशचंद सैनी लापता है। आज सुबह वह अपने दफ्तर भी नहीं गया। लाश करीब एक दिन पुरानी बताई जा रही है। प्राथमिक तौर पर प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह मामला प्रेम प्रसंग का हो सकता है। जानकारी के अनुसार उदयपुरवाटी झुंझुनू के जहाज निवासी कैलाशचंद सैनी (प्रिन्स) पुत्र रामअवतार एसआरएस टॉवर में एयरटेक सॉल्यूशन में काम करता था। पांचवीं मंजिल पर कंपनी का दफ्तर है और वह इसी मंजिल पर फ्लैट नंबर 15 ई में रहता था। वह पिछले कई वर्षों से कंपनी में काम कर रहा था। इस बीच कुछ समय के लिए उसने काम छोड़ा भी था लेकिन फिर से कंपनी में लग गया।

सोमवार सुबह कैलाश ऑफिस नहीं पहुंचा। बाद में उसने देर से ऑफिस आने की जानकारी दी लेकिन जब वह काफी देर तक नहीं आया तो कंपनी के लोगों ने उसे फोन किया लेकिन उसका फोन बंद था। जब सेकंड हाफ में भी वह ऑफिस नहीं पहुंचा तो कंपनी के लोगों ने उसके पिता रामअवतार को फोन करके जानकारी दी कि उसका फोन बंद आ रहा है। ऑफिस के लोगों ने शाम को जब उसके फ्लैट में जाकर देखा तो वहां एक युवती का शव पड़ा था और आसपास खून फैला हुआ था। टॉवर के मैनेजर और नेटवर्क संचालक अशोक व अन्य लोगों ने तुरंत गांधीनगर थाना पुलिस को वारदात की सूचना दी।

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल को भी मौके पर बुला लिया। जानकारी के अनुसार करीब चार-पांच दिन पहले कैलाशचंद (प्रिन्स) छुट्टी लेकर कोटा गया था और सुबह ऑफिस शुरू होने से पहले दफ्तर आया था, फिर वापस चला गया। इसके बाद उसने देर से आने की सूचना दी लेकिन दोपहर तक नहीं आने पर उसे फोन किया तो फोन बंद आया। गांधीनगर सीआई सुरेश सोनी ने बताया कि घटना के बाद से कैलाशचंद सैनी लापता है। महिला की पहचान नहीं हुई। उधर पुलिस द्वारा महिला की फोटो जारी कर उसकी पहचान की जा रही है।

बताया जा रहा है कि कैलाशचंद सैनी (प्रिन्स) शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। उसका परिवार किशनगढ़ में नहीं रहता है। ऐसे में फ्लैट में यह दूसरी महिला कौन हो सकती है इस बारे में तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि संभवतया कैलाश कोटा से ही किसी के साथ आया था। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...