Monday, March 16, 2026
Home Crime UP युवक की बेरहमी से हत्या कर पाइप में छिपाया शव, जांच में...

युवक की बेरहमी से हत्या कर पाइप में छिपाया शव, जांच में जुटी पुलिस

ग्रामीणों को दुर्गंध आने पर हुआ खुलासा, सीडीआर से सुराग तलाश रही पुलिस

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में पांच दिन से लापता मेडिकल स्टोर संचालक का शव मंगलवार रात गांव के पास निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे की सीमेंट पाइप से बरामद हुआ। शव को पाइप में छिपाकर दोनों ओर से मिट्टी डाल दी गई थी, जिससे किसी को शक न हो। बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ।

उन्नाव के बेहटा मजावर के हरईपुर गांव निवासी 27 वर्षीय अंकित पटेल, जो हरदोई के गौसगंज में मेडिकल स्टोर चलाते थे, 23 मई की रात से लापता थे। वे प्रतिदिन बाइक से घर आते-जाते थे, लेकिन उस रात के बाद से उनका कुछ पता नहीं चला। अगले दिन सुबह तक भी घर न लौटने पर उनके छोटे भाई अतुल पटेल ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

परिजन और पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटे थे। 25 मई को गांव से करीब 15 किलोमीटर दूर एक नहर के पास उनकी बाइक मिली, और 27 मई को झाड़ियों में टूटी हुई नंबर प्लेट व शराब की बोतलें बरामद हुईं। इन सुरागों के बाद जब ग्रामीणों ने मंगलवार रात एक्सप्रेसवे के एक बड़े सीमेंट पाइप से दुर्गंध महसूस की, तो खोज तेज की गई।

मिट्टी हटाने पर पहले एक हाथ की अंगुली दिखाई दी, जिसे खींचने पर वह अलग हो गई। इसके बाद पुलिस ने पाइप के भीतर से अंकित का शव बरामद किया। यह नजारा देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शव की हालत देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या कई दिन पहले की गई थी। हत्या की वजह प्रेम प्रसंग या पैसों के लेनदेन से जुड़ी हो सकती है।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार, हत्या किसी परिचित द्वारा की गई हो सकती है। सर्विलांस टीम भी मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगाल रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पुलिस पहले ही सक्रियता दिखाती, तो शायद अंकित की जान बच सकती थी। बाइक मिलने के बावजूद शुरुआती जांच में लापरवाही बरती गई, जिससे लोगों में नाराजगी है।

RELATED ARTICLES

ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ के बाद सुंदर भाटी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त कार्रवाई में दो संदिग्ध बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई इकोटेक-1...

बरेली में पंचायत के दौरान खूनी वारदात, युवक ने सास और साले की चाकू मारकर की हत्या

Bareilly News: बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में सोमवार को पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया। पत्नी से...

आगरा में छात्रा को सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप, युवक समेत चार के खिलाफ केस

Agra News: आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर की नाबालिग पौत्री को सोशल मीडिया के जरिए परेशान करने और बदनाम करने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पांच शादियों से किस्मत बदलने का झांसा, महिला ने पति समेत पांच पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे से अंधविश्वास और पारिवारिक विवाद से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां...

ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ के बाद सुंदर भाटी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त कार्रवाई में दो संदिग्ध बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई इकोटेक-1...

बरेली में पंचायत के दौरान खूनी वारदात, युवक ने सास और साले की चाकू मारकर की हत्या

Bareilly News: बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में सोमवार को पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया। पत्नी से...

आगरा में छात्रा को सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप, युवक समेत चार के खिलाफ केस

Agra News: आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर की नाबालिग पौत्री को सोशल मीडिया के जरिए परेशान करने और बदनाम करने...

पठानकोट के ढाकी चौक में कार सवारों पर धारदार हथियार से हमला, वीडियो वायरल

पठानकोट। शहर के ढाकी चौक इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ युवकों ने बीच सड़क एक कार को घेरकर उस पर...

जालंधर में स्कूलों, ट्रेन और विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

जालंधर। पंजाब के जालंधर में कुछ शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों को लेकर धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।...

निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर बनाई रील, गया का युवक पहुंचा जेल

गयाजी: सोशल मीडिया पर रातों-रात लोकप्रिय होने की चाह कई बार लोगों को बड़ी मुसीबत में भी डाल देती है। ऐसा ही एक मामला...

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

राजस्थान में नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया शराब से भरा ट्रक, दो तस्कर गिरफ्तार

राजसमंद: राजस्थान के राजसमंद जिले में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की शराब बरामद की...

ओखला में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी के ओखला क्षेत्र से एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने...