Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP युवक ने शादी के नाम पर किया यौन शोषण, अब शादी से...

युवक ने शादी के नाम पर किया यौन शोषण, अब शादी से कर रहा इनकार, मुकदमा दर्ज

गोपालगंज। उचकागांव थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव के एक युवक के खिलाफ आगरा की एक महिला ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसमें महिला ने युवक पर शादी के नाम पर यौन शोषण करने, फिर गर्भपात कराने, पति से तलाक कराने और अब साथ रहने से इनकार करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, मामला उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के मदन मोहन गेट थाना क्षेत्र के कटरा मदारी खान निवासी महिला फरहीन से जुड़ा है। महिला का आरोप है कि उसका वर्ष 2021 में थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव के आगरा में रह रहे एक युवक के साथ पबजी गेम खेलने के दौरान संपर्क हो गया। संपर्क के बाद दोनों का धीरे-धीरे आगरा के ही एक होटल में इस कदर मिलना-जुलना शुरू हुआ कि दोनों में प्यार हो गया। इस बात को दरकिनार करके कि महिला शादी-शुदा है

महिला का आरोप है कि युवक उसे प्यार के जाल में फंसा कर होटल में उसका लगभग एक वर्ष तक यौन शोषण करता रहा। महिला के दबाव डालने पर युवक ने उसे गोपालगंज बुलाकर मौनिया चौक पर स्थित हनुमान मंदिर में सिंदूर लगाकर और मंगलसूत्र पहनाकर शादी कर ली। इसके बाद नौ-दस महीने तक उत्तर प्रदेश के तमकुही राज के एक होटल में ले जाकर यौन शोषण करने लगा। उसके बाद वह नवंबर 2022 में गर्भवती हो गई। लेकिन युवक ने यह कहते हुए उसका गर्भपात करा दिया कि साथ रहेंगे तब बच्चों को जन्म देंगे। लेकिन अब युवक ने साथ रहने से इनकार कर दिया है।

महिला का यह भी आरोप है कि इसके पूर्व आरोपी युवक उसके पति को भड़का कर दोनों का तलाक करवा चुका है। बीते 20 जून को उसके घर मिलने जाने पर आरोपी युवक और उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने उसके साथ मारपीट करने के बाद उसके पास रखे रुपये, मंगलसूत्र और मोबाइल छीन लिया। महिला को कमरे में बंद कर सभी आरोपी फरार हो गए। वहीं, मोबाइल से सबूत मिटाने के लिए मोबाइल को रीसेट कर दिया गया है।

मामले में पीड़ित महिला फरहीन के आवेदन पर थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव निवासी युवक प्रियांशु कुमार, उसके भाई सुजीत, चाचा छोटेलाल, पिता राजेश साह, बहन नेहा और मां रीता देवी के खिलाफ प्राथमिकी कराई गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...