Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP युवक ने कुल्हाड़ी से हमलाकर की भाभी की हत्या, मुकदमा दर्ज

युवक ने कुल्हाड़ी से हमलाकर की भाभी की हत्या, मुकदमा दर्ज

मऊ। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के कोल्हाड़ गांव में जमीनी विवाद को लेकर सास-बहू में कहासुनी हुई। इस बीच काम से लौटे बेटे को जब विवाद का पता चला तो वह आग बबूला हो उठा। उसने मां से विवाद कर रही भाभी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर में ताबडतोड़ हमले से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, पुलिस मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के कुल्हाड़ निवासी सीमा (35) का पति मकरध्वज बाहर काम करता है। इधर, सीमा का परिवार से जमीनी विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार की देर शाम करीब नौ बजे सीमा और उसकी सास का इसी विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। इस बीच काम से लौटे उसके देवर छोटेलाल ने देखा तो पहले समझाने की कोशिश की, लेकिन मामला मारपीट तक पहुंच गया तो वह घर में रखी कुल्हाड़ी से सीमा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

इस बीच सीमा की चीख- पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसओ धर्मेंद्र सिंह ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद भाग रहे आरोपी छोटेलाल को पुलिस ने पकड़ लिया। उधर, मृतका के पिता योंगेद्र राजभर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी छोटेलाल के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।

मृतका का पति मकरध्वज मुंबई में काम करता है। अभी वह मुंबई में ही है। पत्नी की हत्या की सूचना पाकर वह गांव के लिए निकल गया है। मृतका के तीन बच्चें है, जो घटना के बाद से ही बिलख रहे हैं। बच्चों का रोना देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। उधर, घटना के बाद आहत मृतका के पिता योगेंद्र राजभर ने कहा कि सीमा और उसके ससुराल वालों में काफी समय से विवाद चला आ रहा था, लेकिन वह इस हद तक चले जाएंगे उसे बिल्कुल अंदाजा नहीं था। बताया कि आरोपी छोटेलाल राजभर के पिता श्यामलाल की दो शादी हुई है। एक मां से दो भाई जबकि दूसरी मां से उसका दामाद मकरध्वज, बजरंगी, छोटेलाल हैं। छोटेलाल की शादी नहीं हुई है, वह अभी वेल्डिंग का काम करता है। बताया कि आरोपी घटना के समय शराब के नशे में था।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...