Friday, September 18, 2026
Home Crime India महिला ने पति पर लगाया दहेज की मांग पूरी न होने पर...

महिला ने पति पर लगाया दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे और उसके बच्चे को बेचने का आरोप

मुंगेर। बरियारपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को पूरी तरह से खत्म करने का संदेश दिया है। यहां पर एक महिला ने अपने पति पर उसे और उसके बच्चे को बेचने का आरोप लगाया है। बता दें कि पीड़िता सुषमा कुमारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सुषमा ने अपने पति और ससुरालवालों पर मारपीट और अवैध संबंधों का आरोप लगाते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है।

दहेज की मांग से शुरू हुआ विवाद
पीड़िता सुषमा कुमारी ने बताया कि उसकी शादी तीन मार्च 2020 को बरियारपुर के कल्याण टोला निवासी सौरभ भारती से हुई थी। शादी में उसके पिता ने छह लाख रुपये दहेज दिया था। शादी के बाद दोनों का एक बेटा हुआ, जो अब तीन साल का है। सुषमा का कहना है कि उसका पति सौरभ दवा की दुकान चलाता है। वह दो कट्ठा जमीन और एक दुकान की मांग कर रहा था। जब यह मांग पूरी नहीं हुई तो सौरभ ने न केवल उसके साथ मारपीट शुरू की, बल्कि कथित तौर पर उसे और उसके बेटे को बेचने की साजिश भी रची।

अन्य महिला के साथ अवैध संबंध का आरोप
सुषमा ने अपने पति पर एक स्थानीय महिला के साथ अवैध संबंध होने का भी आरोप लगाया है। उसने कहा कि इस वजह से उसका पति उसे बार-बार प्रताड़ित करता था। आरोप है कि सौरभ ने अपने ससुरालवालों के साथ मिलकर सुषमा और उसके बच्चे को दलालों के हाथ बेचने की धमकी दी।

भाई को बुलाने पर हुआ हमला
जानकारी के मुताबिक, जब सुषमा पर अत्याचार बढ़ा तो उसने अपने भाई सुमित कुमार को मदद के लिए बुलाया। जब सुमित उसके घर पहुंचा तो ससुरालवालों ने न केवल सुमित के साथ मारपीट की, बल्कि सुषमा के कपड़े तक फाड़ दिए। सुषमा ने बताया कि पड़ोस की महिलाओं ने सेफ्टीपिन लगाकर उसकी इज्जत बचाई और उसे संभाला।

पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
इस घटना के बाद सुषमा और उसका भाई घायल अवस्था में बरियारपुर थाना पहुंचे। वहां से दोनों को प्राथमिक इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। वहीं, बरियारपुर थानाध्यक्ष वीरभद्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने घटना के संबंध में शिकायत की है। घायल महिला को अस्पताल भेज दिया गया है। अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ससुरालवालों पर गंभीर आरोप
पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुरालवाले न केवल उसे और उसके बेटे को घर से बाहर निकालने की धमकी दे रहे थे, बल्कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके शरीर का सौदा करने की भी कोशिश कर रहे थे। इधर, घटना ने बरियारपुर और आसपास के इलाके में गुस्से की लहर पैदा कर दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...