Friday, September 18, 2026
Home Crime India बाइक सवार अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर पर्स,...

बाइक सवार अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर पर्स, अंगूठी समेत कीमती सामान की लूट की 

बिहार। वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र स्थित लंगड़ी पाकड़ के पास कुछ बदमाशों ने एक फाइनेंस कर्मी से लूटपाट की है। लूट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की उम्र महज 25 से 30 साल के बीच में बतायी जा रही है। अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी से बाइक, मोबाइल, पर्स, अंगूठी और अन्य कीमती सामान लूट लिया और घटनास्थल से फरार हो गए।

पुलिस घटना की जांच में जुटी
घटना के बाद आसपास के लोग और राहगीर एकत्र हो गए। फिर उन्होंने डायल 112 और लालगंज थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, लूट के शिकार फाइनेंस कर्मी की पहचान वैशाली के परशुरामपुर निवासी राजशेखर कुमार के रूप में हुई है। राजशेखर कुमार महुआ में एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं और ड्यूटी खत्म कर अपने घर लौट रहे थे।

अपराधियों ने ओवरटेक करके रोकी बाइक
राजशेखर कुमार ने बताया कि वह महुआ से अपने घर की ओर जा रहे थे। तभी लंगड़ी पाकड़ के पास दो बाइक पर सवार करीब पांच अपराधियों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद अपराधियों ने राजशेखर के साथ मारपीट की और उनसे बाइक की चाबी, मोबाइल, पर्स, अंगूठी और अन्य सामान लूट लिया। राजशेखर ने बताया कि लूट के दौरान अपराधी उन्हें गोली मारने की धमकी दे रहे थे और मास्क पहने हुए थे। उनके पर्स में 2,000 रुपये, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और कंपनी का आई कार्ड था।

आरोपियों की उम्र 25 से 30 साल के बीच
फाइनेंस कर्मी ने पुलिस को बताया कि लूटपाट करने वाले अपराधियों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच थी। सभी ने मास्क लगा रखा था, जिससे उनकी पहचान नहीं हो पाई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी अमृतपुर की दिशा में फरार हो गए। वहीं, लालगंज थाना के पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी मिलने के बाद तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बदमाशों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस के मुताबिक, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...