Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP कैरिज एंड वैगन में तैनात तकनीकी कर्मचारी की पत्नी ने गला घोंटकर...

कैरिज एंड वैगन में तैनात तकनीकी कर्मचारी की पत्नी ने गला घोंटकर की हत्या 

यूपी। बिजनौर स्थित रेलवे स्टेशन नजीबाबाद के कैरिज एंड वैगन में तैनात तकनीकी कर्मचारी दीपक कुमार की पत्नी ने ही गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद हार्ट अटैक आने का शोर मचाकर खुद ही चिकित्सक के पास ले गई। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या किए जाने की बात सामने आई। पुलिस ने आरोपी पत्नी को पकड़ लिया है। हत्या की वजह प्रेम प्रसंग है या कोई अन्य कारण, इसकी जांच पुलिस कर रही है।

हल्दौर के गांव मुकरंदपुर निवासी दीपक कुमार (29) का चौहड़पुर नहटौर निवासी शिवानी से 17 जनवरी 2024 को प्रेम विवाह हुआ। रेलवे कर्मी दीपक अपनी पत्नी के साथ नजीबाबाद के आदर्श नगर में किराए के मकान में रह रहा था।

शुक्रवार की दोपहर शिवानी ने पति दीपक कुमार को हार्ट अटैक आने की जानकारी फोन करके अपनी सास और देवर को दी और पति को नजीबाबाद के एक निजी अस्पताल में ले गई। इसके बाद समीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराने का प्रयास किया। मगर चिकित्सकों ने भर्ती नहीं किया। बिजनौर अस्पताल पहुंचने तक दीपक की मौत की पुष्टि हो चुकी थी।

मौत के बाद शिवानी अपने पति के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहती थी, मगर परिवार वालों ने गले पर निशान देखा तो उन्होंने पोस्टमार्टम की बात रखी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया कि गला घोंटे जाने से दीपक की मौत हुई है। इसके बाद मृतक के भाई पीयूष उर्फ मुकुल ने तहरीर देकर नजीबाबाद थाने में शिवानी और एक अज्ञात के खिलाफ दीपक की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शिवानी को हिरासत में ले लिया।

सीओ नितेश प्रताप सिंह और थाना प्रभारी जय भगवान सिंह ने शिवानी से पूछताछ की है। शिवानी पुलिस को लगातार गुमराह करती रही, बाद में उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि हत्याकांड को अंजाम देते वक्त उसके साथ कौन था। प्रेम प्रसंग से लेकर दूसरे पहलुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है।

रेलकर्मी की हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए मृतक की पत्नी से पूछताछ की जा रही है। हत्या करने की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है। प्रेम प्रसंग या अन्य कोई पहलू है, सभी पर गहनता से पड़ताल की जा रही है। – संजीव वाजपेयी, एसपी सिटी बिजनौर

सीआरपीएफ में नौकरी कर चुका है दीपक
रेल कर्मी दीपक वर्ष 2021 में सीआरपीएफ मणिपुर में भर्ती हुआ था। सीआरपीएफ नौकरी छोड़कर दीपक ने मार्च 2023 में रेलवे की नौकरी ज्वाइन की थी।

सास के साथ मारपीट करती थी शिवानी
दीपक की मां पुष्पा और भाई पीयूष ने बताया कि शिवानी का ससुराल पक्ष के प्रति व्यवहार सही नहीं था। सास से भी वह मारपीट करती थी। घर में लगातार चल रहे विवाद के चलते 15 दिन पहले ही दीपक अपनी पत्नी को नजीबाबाद ले आया था। जिसने किराए का मकान लेकर उसे अपने संग रख लिया। दीपक के एक वर्षीय पुत्र वेदांत है। शिवानी स्नातक थी। आरोप है कि पति की मौत के बाद मृतक आश्रित में नौकरी और फंड पाने की चाहत में शिवानी ने किसी के साथ मिलकर दीपक की हत्या की है।

…तो रस्सी से घोंटा गया गला
पुलिस के अनुसार रस्सी से गला घोंटा गया है। जिस वक्त वारदात को अंजाम दिया गया, उस समय रेल कर्मी कुछ खा रहा था। पोस्टमार्टम किए जाते वक्त भी उसके गले में खाद्य पदार्थ फंसा हुआ मिला है।

हत्या करना स्वीकारा, कौन शामिल था यह खुलासा होना बाकी
एसपी सिटी के अनुसार पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में शिवानी हत्या किया जाना तो कबूल कर चुकी है। मगर उसके साथ कौन था, इस पर लगातार गुमराह कर रही है। शुरुआत में एक युवक का नाम पुलिस को बताया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो युवक ने बता दिया कि उसका कोई संबंध नहीं है। फिलहाल पुलिस दूसरे आरोपी का नाम उगलवाने का प्रयास कर रही है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...