Saturday, September 19, 2026
Home Crime India रात के अंधेरे में लापता हुआ टैक्सी ड्राइवर, साथियों की सतर्कता से...

रात के अंधेरे में लापता हुआ टैक्सी ड्राइवर, साथियों की सतर्कता से सामने आया लूट का खौफनाक सच

कार में बिखरा खून, नंबर प्लेट उतारी गई—पुलिस को लूट और हत्या की आशंका

लुधियाना। रविवार रात शहर के ग्रैंड वॉक मॉल से किराए पर टैक्सी लेकर निकले दो अज्ञात युवकों ने एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। टैक्सी चालक गुरमीत सिंह, जो लुधियाना के बाड़ेवाल का रहने वाला है, रहस्यमयी ढंग से गायब हो गया है। उसकी कार सोमवार सुबह मोही गांव के पास एक सुनसान प्लॉट में खून से सनी हालत में मिली।

जानकारी के अनुसार, रात लगभग 2:45 बजे दो युवक स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर मुल्लांपुर की ओर रवाना हुए थे। कार चला रहे गुरमीत सिंह को रास्ते में कुछ संदिग्ध गतिविधियों का अहसास हुआ। उसने तुरंत अपने अन्य टैक्सी चालक साथियों को कॉल कर खतरे का संकेत दिया।

सीसीटीवी नहीं, सूझबूझ बनी सबूत
गुरमीत के अलर्ट के चलते उसके साथी टैक्सी ड्राइवर तुरंत मुल्लांपुर की ओर निकल पड़े। रकबा के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार दिखी, जिसकी नंबर प्लेट हटाई गई थी। शक होने पर ड्राइवरों ने उसका पीछा शुरू किया, जिससे घबराकर आरोपी मोही गांव की तरफ भाग निकले।

मोही के पास एक प्लॉट में कार छोड़ दी गई और आरोपी वहां से फरार हो गए। जब गुरमीत के साथी वहां पहुंचे, तो कार में खून बिखरा पड़ा था, लेकिन गुरमीत का कोई पता नहीं चला।

जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम, ग्रामीणों में दहशत
घटना की सूचना मिलते ही एसपी (डी) हरकंवल कौर और थाना सुधार के प्रभारी जसविंदर सिंह अपनी टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स के साथ मौके पर पहुंचे। तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, जबकि पुलिस संभावित हत्या या गंभीर हमले की जांच की दिशा में काम कर रही है।

इस घटना के बाद ग्रामीण क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि गुरमीत सिंह के परिजनों की आंखें बेटे की सलामती की राह तक रही हैं।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...