Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP भाइयों के विवाद की सूचना पर पहुंचे दरोगा की गोली मारकर की...

भाइयों के विवाद की सूचना पर पहुंचे दरोगा की गोली मारकर की थी हत्या, आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

उत्तर प्रदेश। आगरा में 24 मार्च 2021 को भाइयों के विवाद की सूचना पर पहुंचे दरोगा प्रशांत यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। चर्चित मामले में सोमवार को कोर्ट का फैसला आ गया। जिला जज विवेक संगल ने हत्या में आरोपी विश्वनाथ को दोषी पाया। उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। 17 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान महत्वपूर्ण यह रहा कि जिस भाई ने सूचना दी थी, वह अपने पूर्व के बयान से मुकर गया। इसके बावजूद कोर्ट ने आरोपी को दोषी मानते हुए सजा सुनाई।

घटना खंदौली थाना क्षेत्र के नहर्रा गांव की है। गांव में विजय सिंह के बेटे शिवनाथ और विश्वनाथ के बीच आलू के हिस्से को लेकर विवाद चल रहा था। खेत में आलू की खुदाई चल रही थी। विश्वनाथ तमंचा लेकर पहुंचा था। मजदूरों को धमका रहा था। 24 मार्च 2021 को शिवनाथ की सूचना पर खंदौली थाने के दरोगा प्रशांत यादव और सिपाही चंद्रसेन पहुंचे थे। तमंचा लेकर घूम रहे विश्वनाथ को दरोगा ने पीछा करके पकड़ने का प्रयास किया था। उसने दरोगा पर गोली चला दी थी। दरोगा की गर्दन में गोली लगने से मौत हो गई थी। मामले में सिपाही चंद्रसेन की तहरीर पर हत्या और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने 27 मार्च को आरोपी विश्वनाथ को बाह स्थित कमतरी पुल से गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने आरोपी से दो तमंचे बरामद किए थे। मामले में तत्कालीन एसओ अरविंद निर्वाल ने विवेचना की। मामला काफी चर्चित हुआ था। इस पर विवेचना क्राइम ब्रांच में तैनात निरीक्षक राजेश्वर त्यागी को दे दी गई। उन्होंने विश्वनाथ को कस्टडी रिमांड पर लेकर पिस्टल बरामद की थी। मामले के विचारण के दौरान पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य एवं जिला शासकीय अधिवक्ता बसंत कुमार गुप्ता के तर्क पर जिला जज ने आरोपी को हत्या एवं आयुध अधिनियम के तहत दोषी पाया। इस पर आजीवन कारावास के साथ 17 हजार रुपये के दंड से दंडित किया। कोर्ट ने जानलेवा हमला और सरकारी कार्य में बाधा के आरोप से आरोपी को बरी कर दिया।
जिला शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि 12 गवाह पेश किए गए थे। इसमें चंद्रसेन वादी थे। वह मुख्य गवाह रहे। घटनास्थल पर आरोपी का भाई शिवनाथ भी था। पुलिस ने भाई की गवाही कराई। बाद में भाई पूर्व में दी गई गवाही से मुकर गया। पक्षद्रोही हो गया। आरोपी की ओर से सफाई साक्ष्य के रूप में गवाह पेश किए। इनको कोर्ट ने अविश्वसनीय माना। जानकारी के मुताबिक, आरोपी विश्वनाथ 3 साल से जेल में निरुद्ध है। उसने कोर्ट में कहा था कि वह 53 साल का है। पत्नी और दो बेटे हैं। उसे कम से कम सजा से दंडित किया जाए। परिवार का पालन करने वाला और कोई नहीं है।
खंदौली के गांव नहर्रा निवासी विजय सिंह ने अपने खेतों को बंटवारा बेटों शिवनाथ और विश्वनाथ के बीच किया था। 10 बीघा भूमि दी थी। सात बीघा अपने पास रख ली थी। खेतों से आलू निकालने के दौरान विवाद हुआ था। सुबह सूचना पर पुलिस पहुंची थी। मामले को समझाबुझाकर शांत करा दिया। मगर, विश्वनाथ तमंचा लिया था। इसके बाद मजदूरों को धमकाने लगा था। दरोगा की घटना के बाद लखनऊ तक मामला पहुंचा था। आरोपी की धरपकड़ के लिए 5 टीमें लगाई गई थी। विश्वनाथ की ससुराल हाथरस में है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह ससुराल में छिपा। इस पर एक टीम को वहां भेजा गया। मगर, वो वहां से भाग निकला था। बरहन और खंदौली में कई परिजन को उठाया था।
तत्कालीन एसएसपी बबलू कुमार ने 50 हजार रुपये इनाम की घोषणा की थी। आरोपी की धरपकड़ के लिए मथुरा, फिरोजाबाद में भी टीमें गई थीं। पुलिस की जांच में सामने आया था कि विश्वनाथ भाई को बदमाशों से धमकाना चाहता था। अपनी ससुराल के पास से दो बदमाश बुलाए थे। घटना के दो दिन पहले ही गांव में आए थे।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...