शाहाबाद/ हरदोई। कस्बे के एक मोहल्ले रिश्तेदारी में रह रहे युवक पड़ोसी की पुत्री पर हाथ साफ करते हुए अपने साथ भगा ले गया। पीडि़त पिता ने कोतवाली पुलिस से पुत्री की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरु की है।
कस्बे के एक मोहल्ला निवासी पीडि़त पिता ने बताया उसकी 15 वर्षीय पुत्री कस्बे के एक स्कूल की छात्रा है। 23 जुलाई को सुबह 6 बजे से लापता है। सब जगह तलाश किया किंतु पता नहीं चल सका। पिता ने पड़ोस में रिश्तेदारी में रह रहे युवक मोनू यादव पर किशोरी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। उसने बताया 24 जुलाई को दोपहर में एक नंबर से फोन कर आरोपी ने उसे कार्यवाही करने पर पूरे परिवार सहित जान से मार देने की धमकी दी है। कोतवाली पुलिस ने पीडि़त के प्रार्थना पत्र के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए किशोरी की तलाश शुरू की है।







